विज्ञापन

IPL 2026: किस फॉर्मूले पर बल्लेबाजी कर रहे हैं अभिषेक शर्मा, SRH की जीत के बाद खोला राज

Abhishek Sharma on His Batting Strategy in IPL 2026: अभिषेक शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी और ट्रैविस हेड के साथ अपनी जुगलबंदी के राज खोलते हुए बताया कि वे किस मानसिकता के साथ मैदान पर उतरते हैं.

IPL 2026: किस फॉर्मूले पर बल्लेबाजी कर रहे हैं अभिषेक शर्मा, SRH की जीत के बाद खोला राज
Abhishek Sharma on His Batting Strategy in IPL 2026:

Abhishek Sharma on His Batting Strategy in IPL 2026: अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की जोड़ी ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की सलामी जोड़ी के रूप में दोनों खिलाड़ियों ने बुधवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ पहले विकेट के लिए 129 रन की साझेदारी की. यह आईपीएल में ओपनिंग विकेट के लिए सबसे ज्यादा बार शतकीय साझेदारी करने वाली संयुक्त रूप से 'नंबर-1' जोड़ी बन गई है. अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने आईपीएल इतिहास में पहले विकेट के लिए 6 बार शतकीय साझेदारी की हैं. इस मामले में उन्होंने डेविड वॉर्नर और शिखर धवन की बराबरी कर ली है. इस लिस्ट में डेविड वॉर्नर-जॉनी बेयरस्टो, फाफ डु प्लेसिस-विराट कोहली और शुभमन गिल-साई सुदर्शन को जोड़ी संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर है, जिन्होंने 5-5 बार ऐसा किया.

बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में 244 रनों के विशाल टारगेट का पीछा करने उतरी इस सलामी जोड़ी ने पावरप्ले में अटूट साझेदारी करते हुए 92 रन बनाए. यह सनराइजर्स हैदराबाद का आईपीएल मैच के दौरान शुरुआती 1-6 ओवरों के बीच पांचवां सबसे बड़ा स्कोर रहा. एसआरएच आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध पावरप्ले में 125/0 का स्कोर बना चुकी है, जो इस लिस्ट में सबसे बड़ा स्कोर है.

अभिषेक शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी और ट्रैविस हेड के साथ अपनी जुगलबंदी के राज खोलते हुए बताया कि वे किस मानसिकता के साथ मैदान पर उतरते हैं. ऑरेंज कैप होल्डर अभिषेक का मानना है कि आजकल हर टीम पहली पारी में ही बड़ा स्कोर खड़ा कर रही है, ऐसे में एक ओपनर के तौर पर पावरप्ले का सही इस्तेमाल करना सबसे ज्यादा जरूरी होता है. अभिषेक और हेड का प्लान बिल्कुल साफ रहता है मैदान पर जाओ और टीम को आक्रामक शुरुआत दिलाओ.

ट्रैविस हेड के बारे में बात करते हुए अभिषेक ने कहा

अपने पार्टनर ट्रैविस हेड के बारे में बात करते हुए अभिषेक ने कहा कि हेड काफी शांत स्वभाव के हैं और अपनी बल्लेबाजी से ही जवाब देना पसंद करते हैं. जब भी अभिषेक उनसे सलाह मांगते हैं, तो हेड का बस एक ही सीधा मंत्र होता है  "गेंद को देखो और उस पर जोरदार प्रहार करो." पिछले कुछ समय से दोनों इसी निडर फिलॉसफी पर काम कर रहे हैं. अभिषेक ने आगे बताया कि दबाव के समय वे एक-दूसरे से बात कर आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और लक्ष्य तय करने के बजाय अपनी पार्टनरशिप में अर्धशतक या शतक पूरा होने पर एक-दूसरे की सफलता का आनंद लेते हैं.

अभिषेक शर्मा ने टीम की सफलता का श्रेय गेंदबाजों और स्पष्ट रणनीति को देते हुए कहा कि वे मैदान पर स्कोरबोर्ड के बजाय केवल गेंद पर ध्यान केंद्रित करते हैं. उनके अनुसार, बल्लेबाजी यूनिट का काम टीम को तूफानी शुरुआत देना और पावरप्ले या डेथ ओवरों में लक्ष्य को तेजी से हासिल करना होता है, लेकिन असली चुनौती गेंदबाजों के सामने होती है. अभिषेक ने विशेष रूप से लसिथ मलिंगा और पैडी जैसे कोचों के मार्गदर्शन की सराहना की, जिनके सरल प्लान पर टिके रहकर गेंदबाज शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.

उन्होंने आगे बताया कि कप्तान पैट कमिंस जिस तरह से गेंदबाजों के साथ संवाद करते हैं, वह काफी प्रभावशाली है. अभिषेक के मुताबिक, एक बॉलिंग यूनिट के तौर पर सभी का एकजुट होकर प्रदर्शन करना ही टीम की जीत की मुख्य वजह है. बल्लेबाजों का काम सिर्फ गेंद को देखकर रिएक्ट करना है, जबकि गेंदबाज दबाव वाली स्थितियों में भी अपनी योजना पर अडिग रहकर मैच जिता रहे हैं.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com