विज्ञापन
This Article is From Mar 18, 2020

गेंदबाज की ऐसी हरकत देख कमेंटेटर आकाश चोपड़ा चौंके, कहा क्रिस्टियानो रोनाल्डो हो क्या VIDEO

पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट की है जिसमे गेंदबाज फॉलो थ्रू में गेंद को पकड़ने के बजाए उस गेंद को अपने पैर से उछालकर अपनी कमर के ऊपर ले जाता है और फिर गेंद को विकेटकीपर की तरफ उछाल देता है.

गेंदबाज की ऐसी हरकत देख कमेंटेटर आकाश चोपड़ा चौंके, कहा क्रिस्टियानो रोनाल्डो हो क्या VIDEO
गेंदबाज की हरकत को देखकर चौंक गए आकाश चोपड़ा
  • गेंदबाज के अंदाज को देखकर आकाश चोपड़ा ने किया ट्वीट
  • गेंदबाज ने फुटबॉलर के अंदाज में गेंद को पकड़ा
  • आकाश चोपड़ा ने पूछा- गेंदबाज या क्रिस्टियानो रोनाल्डो
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
दिल्ली:

कोरोना वायरस (coronavirus) के बढ़ते खतरे को देखते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट को स्थगित कर दिया गया है. भले ही इस समय क्रिकेट नहीं हो रहा है लेकिन सोशस साइट्स पर क्रिकेटरों के वीडियो खूब पसंद किए जाते हैं. ऐसे में पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट की है जिसमे गेंदबाज फॉलो थ्रू में गेंद को पकड़ने के बजाय गेंद को अपने पैर से उछालकर अपनी कमर के ऊपर ले जाता है और फिर जाकर आखिर में गेंद को विकेटकीपर कैच करता है. गेंदबाज के द्वारा किए गए इस हैरत भरे काम को देखकर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा कहते हैं कि आप गेंदबाज हो या क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo). आपको बता दें कि कोरोना के चलते आईपीएल (IPL 2020) को भी 14 अप्रैल कर के लिए रद्द करने का फैसला लिया गया है तो वहीं पाकिस्तान सुपरलीग के नॉकआउट मैचों को भी इसी कारण स्थगित करने का फैसला पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB)  ने ले लिया है.

गौतरलब है कि इंग्लैंड के क्रिकेटर एलेक्स हेल्स (Alex Hales) को लेकर खबर आई थी कि वो कोरोना से संक्रमित हो गए हैं, वैसे उन्होंने अपने स्वास्थ को लेकर ट्वीट करते हुए कहा है कि वो सरकार के निर्देश का पालन करते हुए अलग थलग रहने की प्रकिया अपना रहे हैं. अभी उनके हेल्थ को लेकर पूरी रिपोर्ट आनी बाकी है.

बता दें कि कोरोना वायरस के कारण दुनिया भर में करीब 1.9 लाख लोग संक्रित हो गए हैं तो वहीं भारत में संक्रमित लोगों की सख्या 140 पार कर चुकी है. क्रिकेट खिलाड़ी भी कोरोना से बचाव के लिए ट्विटर पर ट्वीट कर अपने फैन्स को मैसेज दें रहे हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना को महामारी घोषित कर दिया है.

वीडियो: करियर को लेकर विराट कोहली का बड़ा बयान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com