विज्ञापन

IND vs AFG: सुदर्शन को मौका, हर्ष या मानव को मिल सकता डेब्यू का चांस, भारतीय दिग्गज ने चुनी परफेकट प्लेइंग XI

आकाश चोपड़ा ने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है, जो कुछ इस प्रकार है-

IND vs AFG: सुदर्शन को मौका, हर्ष या मानव को मिल सकता डेब्यू का चांस, भारतीय दिग्गज ने चुनी परफेकट प्लेइंग XI
भारतीय खिलाड़ी प्रैक्टिस करते हुए

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले टेस्ट मुकाबले के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है. हैरानी वाली बात कि उन्होंने ध्रुव जुरेल और देवदत्त पडिक्कल को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं दिया है. 48 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर ने सलामी बल्लेबाज के तौर पर टीम में केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल का चुनाव किया है. वहीं तीसरे स्थान पर साई सुदर्शन को मौका दिया है. अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत करने हुए उन्होंने कहा, 'अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय प्लेइंग इलेवन कुछ इस प्रकार हो सकती है. यशस्वी जायसवाल के साथ केएल राहुल जो अब टीम के उप-कप्तान भी हैं. तीसरे स्थान पर मैं साई सुदर्शन को खिलाना पसंद करूंगा. मैं साई को इसलिए खिलाना चाहता हूं, क्योंकि आज मैं उन्हें नहीं खिलाता हूं और देवदत्त को मौका देता हूं तो परसों मैं उन्हें बाहर कर दूंगा. क्योंकि आजकल यह म्यूजिकल चेयर का खेल बन गया है.'

बातचीत के दौरान उन्होंने स्वीकार किया कि टीम इंडिया में नंबर तीन के बल्लेबाज में बहुत ज्यादा बदलाव हो रहा है. फिलहाल सुदर्शन को इस स्थान पर बनाए रखने की जरूरत है. उन्होंने कहा, 'हमने पहले साई को खिलाया, फिर करुण नायर को, फिर साई को, फिर उनके स्थान पर वाशिंगटन सुंदर को, फिर वाशी की जगह साई को और अगर हम साई की जगह देवदत्त पडिक्कल को खिलाते हैं, फिर अगर हम वापस साई के पास जाते हैं या ध्रुव जुरेल को खिलाते हैं, तो यह चक्र खत्म ही नहीं होगा. एक खिलाड़ी पर दांव लगाओ और उसे लंबे समय तक खिलाते रहो.'

आकाश ने ध्रुव जुरेल को प्लेइंग इलेवन से नजरअंदाज करते हुए कैप्टन शुभमन गिल, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी को अपने शीर्ष क्रम के सात खिलाड़ियों में शामिल किया है. 

चोपड़ा ने कहा, 'चौथे नंबर पर कैप्टन गिल और पांचवें क्रम पर ऋषभ पंत होंगे, जो कि अब टीम के उप-कप्तान नहीं हैं. फिर छठे और सातवें नंबर पर आपको वाशिंगटन सुंदर और नीतीश बल्लेबाजी करते हुए मिलेंगे कुमार रेड्डी मिलेंगे.'

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट के लिए आकाश चोपड़ा की तरफ से चुनी गई भारतीय प्लेइंग इलेवन 

केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे/मानव सुथार, कुलदीप यादव, प्रसिध्द कृष्णा और मोहम्मद सिराज. 

यह भी पढ़ें- क्यों गई पंत की उप-कप्तानी, सुदर्शन या पडिक्कल तीसरे क्रम पर किसे मिलेगा मौका? गंभीर ने दिया सारे सवालों का जवाब


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com