आजम खान के बारे में बोलने से बचते नजर आए साक्षी महाराज

आजम खान के बारे में बोलने से बचते नजर आए साक्षी महाराज

साक्षी महाराज (फाइल फोटो)

लखनऊ:

भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि वह अब समाजवादी पार्टी के कैबिनेट मंत्री आजम खान के खिलाफ कुछ भी बयानबाजी नहीं करेंगे। जनपद आए उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से जुड़े सवालों का जवाब देने से बचते नजर आए।

18 महीनों में जो हुआ 60 सालों में नहीं हुआ
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत के पुत्र वरुण राजपूत के तिलकोत्सव में शामिल होने आए साक्षी महाराज ने कहा कि मोदी की केंद्र में सरकार बने अभी 18 महीने का समय ही गुजरा है। इन 18 महीनों में भारत में जो विकास कार्य हुए वे पिछले 60 साल में कभी नहीं हुये। मोदी के नेतृत्व में देश विश्व पटल पर उभर रहा है।

उन्होंने कहा कि जिस समय उन्होंने अयोध्या राम मन्दिर के लिए आन्दोलन किया था तो लोगो से बच्चा-बच्चा राम का बोलने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी थी, लेकिन घर-घर मोदी देश की जनता से कहलाना नहीं पड़ा।

आतंकवाद है बड़ा मुद्दा
सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि आतंकवाद बड़ा मुद्दा है। पीएम मोदी के साथ कई देश आतंकवाद को उखाड़ फेंकने के लिए खड़े हैं। भारत इसमें पूरी इच्छा शक्ति के साथ लगा है। उन्होंने कहा कि मोदी की ताकत है कि आज पाकिस्तान बिना शर्त बातचीत करने के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री पूरे देश के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है। उन्होंने अपने कार्यकाल में एक भी सांप्रदायिक दंगा नहीं होने दिया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

32 लाख मुसलमानों ने ली पार्टी की सदस्यता
साक्षी महाराज ने कहा कि पूर्व में हुई भाजपा की सदस्यता अभियान में लगभग 32 लाख मुसलमानों ने पार्टी की सद्स्यता ली है। देश के मुस्लमान कहते हैं कि वह भारत में सबसे सुरक्षित है।