विज्ञापन

दिल्ली: राजौरी गार्डन में नाइजीरियन नागरिक की संदिग्ध मौत, हिरासत से पहले बिगड़ी थी तबीयत

पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में एक नाइजीरियन नागरिक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. पुलिस के अनुसार पेट्रोलिंग के दौरान पकड़े गए व्यक्ति की पूछताछ से पहले तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

दिल्ली: राजौरी गार्डन में नाइजीरियन नागरिक की संदिग्ध मौत, हिरासत से पहले बिगड़ी थी तबीयत
  • पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन में एक संदिग्ध नाइजीरियन नागरिक की पुलिस हिरासत में मौत हुई है
  • पुलिस ने ऑपरेशन कवच के दौरान संदिग्ध को पकड़ने की कोशिश की, जिससे स्कूटी और पुलिस बाइक में टक्कर हुई
  • संदिग्ध को पूछताछ के लिए स्पेशल स्टाफ कार्यालय ले जाया गया जहां उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी
नई दिल्ली:

पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में एक संदिग्ध नाइजीरियन नागरिक की मौत का मामला सामने आया है. यह घटना 29 मार्च 2026 की शाम की है, जब ऑपरेशन कवच के तहत पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम इलाके में पेट्रोलिंग कर रही थी. इसी दौरान पुलिस की नजर एक शख्स पर पड़ी, जो काले रंग की TVS स्कूटी से गलत दिशा में मेट्रो स्टेशन की ओर जाता दिखाई दिया.

भागने की कोशिश, स्कूटी टकराई और हिरासत

पुलिस को संदेह होने पर टीम ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह भागने लगा और उसकी स्कूटी पुलिस की बाइक से टकरा गई. इसके बाद वह स्कूटी छोड़कर पैदल भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया. पकड़े जाने के बाद उसे पूछताछ के लिए टैगोर गार्डन स्थित स्पेशल स्टाफ कार्यालय ले जाया गया.

ये भी पढ़ें : जंगल के रास्ते ऊंटों से हो रही थी शराब तस्करी, साउथ दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

पूछताछ के दौरान बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान वह व्यक्ति सहयोग नहीं कर रहा था और इसी बीच उसने अचानक तबीयत खराब होने की शिकायत की. हालत बिगड़ने पर पुलिस उसे तुरंत ख्याला स्थित गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. अस्पताल की ओर से जारी MLC में उसे brought dead बताया गया है.

मृतक की पहचान और एजेंसियों को सूचना

मृतक की पहचान क्रिश्चियन एज़े प्रॉमिस के रूप में हुई है, जो मूल रूप से नाइजीरिया का रहने वाला बताया गया है. फिलहाल उसका शव एम्स, नई दिल्ली की मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है. पुलिस ने इस पूरे मामले की जानकारी नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन, विदेश मंत्रालय और नाइजीरिया के हाई कमीशन को दे दी है, ताकि सभी जरूरी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया जा सके. पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई नियमों के तहत की जाएगी.

लेखक के बारे में
img
मुकेश सिंह सेंगर
Associate Editor - Crime & Investigation
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajouri Garden Case, Nigerian National Death, Delhi Police Action, Operation Kavach, Suspicious Death, Police Questioning, Guru Gobind Singh Hospital, NHRC Intimation, Delhi Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com