प्रतीकात्मक चित्र
मुंबई:
अपनी सहपाठी को ब्लैकमेल कर उसके साथ कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में 20 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उपायुक्त धनंजय कुलकर्णी ने बताया कि आरोपी नौशाद जब्बार सिद्दीकी और 20-वर्षीय पीड़िता उपनगरीय इलाके बांद्रा के एक ही कॉलेज में पढ़ते हैं और दोनों यहां धारावी के ही निवासी भी हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने कुछ समय पहले लड़की से कहा था कि उसके पास उसकी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें हैं। इसके बाद वह यह कहते हुए शारीरिक संबंध बनाने के लिए उसे ब्लैकमेल करने लगा कि ऐसा नहीं करने पर वह इन तस्वीरों को सोशल नेटवर्किंग साइटों पर डाल देगा।
कुलकर्णी के अनुसार आरोपी ने पिछले छह महीने में कई बार लड़की से कथित बलात्कार किया। उसने इसी महीने भी अपने कॉलेज के सामने के एक निजी बिल्डिंग में उससे बलात्कार किया।
लड़की ने शनिवार को अपनी मां को इस पूरे वाकये के बारे में बताया, जिसके बाद वे खेरवादी पुलिस के पास पहुंचे और शिकायत दर्ज की गई।
पुलिस उपायुक्त के अनुसार शिकायत के आधार पर खेरवादी पुलिस ने सिद्दीकी को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ की जा रही है और पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि उसने अन्य लड़कियों के साथ भी ऐसा कुकृत्य तो नहीं किया।