विज्ञापन
This Article is From Oct 25, 2019

PMC Bank Case : धनतेरस पर घर में दीप जलाने के बजाए सड़क पर बैठी रहीं महिलाएं

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से नहीं मिल पाए PMC बैंक के खाताधारक, धरने पर बैठे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

PMC Bank Case : धनतेरस पर घर में दीप जलाने के बजाए सड़क पर बैठी रहीं महिलाएं
मुंबई:

PMC बैंक के पीड़ित खाताधारकों की समस्या का हल निकलता  नहीं दिख रहा .कुछ खाताधारकों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री से मिलकर अपना दुखड़ा रोने की कोशिश की, लेकिन मुख्यमंत्री नहीं मिले. धनतेरस के दिन घर में दीप जलाने के बजाए PMC बैंक की खाताधारक महिलाएं सड़क पर बैठी रहीं. वे मलाबार हिल में मुख्यमंत्री निवास में जाकर अपने पैसों के लिए भरोसा चाहती थीं. लेकिन मुख्यमंत्री नहीं मिले तो सड़क पर ही बैठ गईं.

मुख्यमंत्री आवास के आसपास के इलाके में विरोध प्रदर्शन पर पाबंदी है. पर मामले की गंभीरता देखकर पुलिस वालों ने पहले समझा बुझाकर सभी को हटाना चाहा. लेकिन बात नहीं बनने पर सभी को पुलिस वैन में भरकर वहां से दूर ले जाया गया.

इसके पहले सुबह खाताधारकों ने अंधेरी में PMC बैंक के सामने रेड मार्च निकाला. प्रदर्शन करने वाली महिलाओं ने इसके लिए खास तौर पर लाल परिधान धारण कर रखा था.

रिज़र्व बैंक के बाहर PMC खाताधारकों का प्रदर्शन, कहा - हमें हमारे पैसों की सुरक्षा पर आश्वासन चाहिए

VIDEO : RBI से मिले PMC बैंक के नुमाइंदे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PMC Bank Case, Mumbai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com