विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2015

मुंबई : ऑटोरिक्शा चालक की हत्या की कोशिश, सीसीटीवी में कैद

मुंबई : ऑटोरिक्शा चालक की हत्या की कोशिश, सीसीटीवी में कैद
प्रतीकात्मक फोटो
मुंबई: मुंबई के मालाड में शुक्रवार, यानी 27 नवंबर की रात में सरेआम एक शख्स की गोली मार दी गई। गोली तारकेश्वर सिंह नाम के ऑटोरिक्शा चालक की कमर में लगी थी। गोली चलाने की वजह अभी पता नहीं चल पाई है, लेकिन शक है कि जबरन वसूली के लिए धमकाने के इरादे से गोली चलाई गई। गोली मालाड पूर्व में एक भवन निर्माता की साईट पर चली और जख्मी शख्स साईट पर तैनात चौकीदार का भाई है।

लड़के ने आकर अचानक गोली दाग दी
NDTV के हाथ उस वारदात के सीसीटीवी फुटेज लगे हैं जिसमें मौके पर 6 लोग आपस में बात करते हुए बैठे दिख रहे हैं। इसी दौरान एक लड़का आता है। वह पहले एक चिट्ठी फेंकता है और उसके तुरन्त बाद अपने बैग से बंदूक निकालकर एक गोली दागता है। इसके तुरंत बाद वह लड़का भाग जाता है। कुछ देर तक तो लोग समझ ही नहीं पाते। लेकिन बाद में वहां हलचल मच जाती है। जख्मी तारकेश्वर सिंह को अस्पताल ले जाया जाता है।

पुलिस मामला दर्ज कर तहकीकात कर रही है, लेकिन अभी तक न तो गोली चलाने वाले शख्स की पहचान हुई है और न ही वजह ही पता चल पाई है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
बैंक के लॉकर में 'सेंधमारी', छोटे-छोटे टुकड़ों में तब्दील हुए पांच लाख रुपये के नोट
मुंबई : ऑटोरिक्शा चालक की हत्या की कोशिश, सीसीटीवी में कैद
यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में लगी आग, छठ पूजा के लिए दिल्ली से दरभंगा जा रहे थे यात्री
Next Article
यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में लगी आग, छठ पूजा के लिए दिल्ली से दरभंगा जा रहे थे यात्री
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com