विज्ञापन
This Article is From Aug 22, 2018

जूतों में सोना रखकर बैंकाक से जयपुर पहुंचा विदेशी नागरिक गिरफ्तार

जूतों में मिले सोने की कीमत 45 लाख रुपये, आरोपी वतसना सांगफाचान लाओस का निवासी

जूतों में सोना रखकर बैंकाक से जयपुर पहुंचा विदेशी नागरिक गिरफ्तार
प्रतीकात्मक फोटो.
  • संदेह होने पर आरोपी को हिरासत में लिया गया था
  • तलाशी लेने पर जूतों से निकला सोना
  • लाओस निवासी आरोपी अंग्रेजी नहीं बोल सकता
जयपुर: अधिकारियों ने आज यहां एक विदेशी नागरिक को संदेह होने पर हिरासत में लिया और जामा तलाशी में उसके जूतों से डेढ़ किलो सोना बरामद किया गया. इस सोने की कीमत 45 लाख रुपये आंकी गई है.

अधिकारियों ने बताया कि सोने को जब्त कर लिया गया है और मामले में जांच चल रही है. आरोपी वतसना सांगफाचान लाओस का निवासी है और बैंकाक की एक उड़ान से यहां पहुंचा. संदेह होने पर उसे हिरासत में लिया गया और उसके जूतों से सोना बरामद हुआ.

अधिकारियों ने कहा कि आरोपी अंग्रेजी नहीं बोल सकता और उसके फोन कॉल रिकार्ड की जांच की जा रही है. उसे आगे की जांच के लिए सीमा शुल्क अधिकारियों के हवाले कर दिया गया है.
( इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gold In Shoes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com