विज्ञापन
This Article is From Aug 15, 2017

हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को स्वतंत्रता दिवस पर तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ा

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने जनवरी महीने से सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 4 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ते (डीए) की घोषणा की.

Also Read in
हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को स्वतंत्रता दिवस पर तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ा
प्रतीकात्मक चित्र
शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने जनवरी महीने से सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 4 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ते (डीए) की घोषणा की. इसका भुगतान अक्टूबर में किया जाएगा.

शिमला से 132 किमी दूर रामपुर में प्रदेश स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में अपनी सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब उनकी सरकार बनी तो बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा था.

यह भी पढ़ें : हिमाचल प्रदेश में सड़क के किनारे खड़ी बस खाई में गिरी, 5 की मौत

वीरभद्र सिंह ने कहा कि अपने चुनावी वादे को पूरा करते हुए सरकार ने बारहवीं अथवा उससे अधिक की शैक्षिक योग्यता रखने वाले बेरोजगारों को 1,000 रुपये प्रति माह के बेरोजगारी भत्ते की घोषणा की.

VIDEO: वीरभद्र सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिव्यांग युवाओं को 1,500 रुपये प्रति माह का बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Himachal Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com