दिल्ली के उत्तम नगर में महिला कांस्टेबल की बेटी ने की आत्महत्या

दिल्ली के उत्तम नगर में महिला कांस्टेबल की बेटी ने की आत्महत्या

नई दिल्ली:

पश्चिमी दिल्ली के ओम विहार इलाके में 22 वर्षीय युवती ने बुधवार को अपने आवास पर कथित रूप से फांसी लगा ली। पुलिस ने बताया कि युवती दिल्ली पुलिस में कार्यरत महिला कांस्टेबल की बेटी है और उत्तम नगर के ओम विहार इलाके में अपने माता-पिता के साथ रहती थी।

उन्होंने बताया कि बुधवार शाम जब युवती के पिता दफ्तर से घर लौटे तो उन्होंने दरवाजा बंद पाया। उन्होंने कुछ अनहोनी की आशंका होने पर अपनी पत्नी को सूचित किया।

बाद में पति-पत्नी ने दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल होने पर अपनी बेटी का शव फांसी से लटकते हुए देखा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस नियंत्रण कक्ष को दी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।