विज्ञापन
This Article is From Aug 17, 2017

गुजरात में इस साल स्वाइन फ्लू से 208 लोगों की मौत, यूपी में भी कई मामले सामने आए

गुजरात में इस साल जनवरी से अब तक स्वाइन फ्लू की वजह से 208 लोगों की मौत हो चुकी है.

Also Read in
गुजरात में इस साल स्वाइन फ्लू से 208 लोगों की मौत, यूपी में भी कई मामले सामने आए
फाइल फोटो
अहमदाबाद / लखनऊ: गुजरात में इस साल जनवरी से अब तक स्वाइन फ्लू की वजह से 208 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित पूरे राज्य में स्वाइन फ्लू का तेजी से फैलता जा रहा है. गुजरात में एच1एन1 वायरस से संक्रमित 994 मरीज अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं. राज्य सरकार ने बुधवार को इसकी जानकारी दी. गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री शंकर चौधरी ने बताया कि प्रशासन 5,000 डॉक्टरों की मदद से स्वाइन फ्लू का प्रसार रोकने के लिए जरूरी कदम उठा रहा है.
यह भी पढ़ें: गुजरात में स्वाइन फ्लू से एक दिन में 11 लोगों की मौत, सरकार ने घर-घर गहन निगरानी शुरू की

विज्ञप्ति के अनुसार गुजरात में 1,883 व्यक्ति इस साल 1 जनवरी से 15 अगस्त तक एच1एन1 से संक्रमित पाए गए. उन्होंने कहा कि सरकार सभी ऐहतियाती उपाय कर रही है और जल्द ही स्वाइन फ्लू के मामले कम होंगे.

वहीं, उत्तर प्रदेश में 13 अगस्त तक 695 लोग स्वाइन फ्लू से पीड़ित थे, जिनमें से अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है.

VIDEO: स्वाइन फ्लू की चपेट में आमिर खान
इसे देखते हुए अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी स्कूलों को एक एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें सुबह के समय होने वाली प्रार्थना सभाओं पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया है.
(इनपुट एजेंसियों से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Swine Flu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com