बलौदा बाजार: जिले में पिछले 24 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश ने जहां किसानों के चेहरों पर खुशी लौटाई है, वहीं लगातार बारिश अब आम जनजीवन पर भारी पड़ने लगी है. इस दौरान महानदी में युवक बहा, बिजली विभाग की पिकअप नाले में गिरी और जमुनइया नाले में एक बच्चा लापता हो गया. एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें जांच में जुटी हुई हैं. जिले की महानदी, शिवनाथ सहित लगभग सभी नदी-नाले उफान पर हैं. तेज बहाव के चलते मंगलवार तक तीन अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में तीन लोग लापता हो गए हैं. प्रशासन और बचाव दल लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं.
महानदी में बह गया युवक
बिजली विभाग का कर्मचारी बहा
दूसरी घटना मंगलवार तड़के करीब चार बजे अचानकपुर-खोरसी मार्ग पर हुई. बिजली विभाग के चार कर्मचारी पिकअप वाहन से ड्यूटी पर जा रहे थे. रास्ते में उफनते खोरसी नाले को पार करने के दौरान तेज बहाव के कारण वाहन अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरा. वाहन में सवार तीन कर्मचारी किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन एक कर्मचारी बहाव में बह गया और तब से लापता है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, राजस्व विभाग और बचाव दल मौके पर पहुंच गए. नाले में तेज़ बहाव के कारण राहत कार्य में दिक्कतें आ रही हैं. पिकअप वाहन भी अभी तक नाले में फँसा हुआ है. लापता कर्मचारी की तलाश लगातार जारी है.

नदी किनारे मिले बच्चे के कपड़े.
नाले में बह गया बच्चा
तीसरी घटना लक्ष्मनपुर-पारागांव क्षेत्र के जमुनइया नाले में हुई. मंगलवार सुबह एक बच्चा नहाने के लिए नाले में उतरा था. इस दौरान अचानक तेज़ बहाव में वह बह गया. घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. सूचना मिलने के बाद प्रशासन को अवगत कराया गया. बच्चे की तलाश की जा रही है.
बरसात के बाद कारण कई रास्ते बंद
भारी बारिश की संभावना
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि बारिश के दौरान किसी भी उफनते नाले, नदी या पुल को पार करने का प्रयास न करें. आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भी जिले में भारी बारिश की संभावना जताई है. ऐसे में राहत और बचाव कार्यों के साथ-साथ प्रशासन की चिंता भी बढ़ गई है.
पेड़ गिरे, सड़कें जाम, जलभराव... जिस बारिश का कर रहे थे इंतजार, उसने दिल्ली-NCR में मचा दी आफत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं