विज्ञापन
This Article is From Aug 16, 2017

डीएमके प्रमुख करुणानिधि को छोटे ऑपरेशन के बाद अस्पताल से दी गई छुट्टी

40 मिनट के ऑपरेशन की प्रक्रिया के बाद करुणानिधि को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.

डीएमके प्रमुख करुणानिधि को छोटे ऑपरेशन के बाद अस्पताल से दी गई छुट्टी
करुणानिधि की फाइल तस्वीर
चेन्नई: डीएमके प्रमुख एम. करुणानिधि को बुधवार को एक छोटे से ऑपरेशन के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. चिकित्सकों ने 93-वर्षीय नेता की स्वास्थ्य संबंधी अन्य जांच भी की. कावेरी अस्पताल के कार्यकारी निदेशक एस. अरविंदन ने एक बयान में बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री करुणानिधि को एक छोटे से ऑपरेशन- पीईजी (परक्यूटेनस एंडोस्कोपिक गैस्ट्रोनॉमी) ट्यूब बदलने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

यह भी पढ़ें: करुणानिधि के जन्मदिन पर विपक्षी नेताओं का जमावड़ा

अस्पताल सूत्रों ने बताया कि 40 मिनट की इस प्रक्रिया के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. करुणानिधि के परिवार के सदस्य इस दौरान अस्पताल में मौजूद थे.

VIDEO : 1969 में पहली बार सीएम बने करुणानिधि
उनकी बेटी कनिमोझी ने बाद में संवाददाताओं को बताया कि वह ठीक हैं और इस ट्यूब को हर छह महीने में बदलवाना होता है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com