टीटीवी दिनाकरन की फाइल तस्वीर
चेन्नई:
एआईएडीएमके के दोनों धड़ों के विलय के बाद अलग-थलग कर दिया गया पार्टी महासचिव शशिकला के भतीजे और पार्टी नेता टी.टी.वी. दिनाकरन का गुट मंगलवार को राज्यपाल विद्यासागर राव से मुलाकात करेगा. हालांकि बीमार चल रहे दिनाकरन ने पूरे मामले पर अब तक चुप्पी साध रखी है. इस बीच दिनाकरन समर्थक दर्जन भर पार्टी विधायक सोमवार को जयललिता की समाधि पहुंचे और मंगलवार को राज्यपाल से मिलने की घोषणा की.
दिनाकरन गुट के नेता थांगथामिज चेलवन ने हालांकि राज्यपाल से मुलाकात के दौरान चर्चा के विषयों का खुलासा करने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा, 'बैठक के बाद हम आपको हुई बातचीत की जानकारी देंगे. साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी पर पनीरसेल्वम गुट के विलय का फैसला करने से पहले उन्हें विश्वास में न लेने को लेकर निशाना साधा.
यह भी पढ़ें: शशिकला को जेल में मिलता है VVIP ट्रीटमेंट! CCTV फुटेज में खुलासा
चेलवन ने कहा, 'पार्टी को दो गुटों में तोड़ने वाले, पार्टी का चुनाव चिह्न जब्त कराने के लिए जिम्मेदार और एआईएडीएमके सरकार के खिलाफ मतदान करने वाले पनीरसेल्वम को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की आखिर क्या मजबूरी थी?
VIDEO: AIADMK के दोनों धड़ों का हुआ विलय
उन्होंने कहा, 'पार्टी महासचिव शशिकला के अलावा किसी को किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई करने का अधिकार नहीं है। आज जो भी घटना घटी है, वह सब सिर्फ दिखावा है.' दिनाकरन के एक अन्य समर्थक और पार्टी विधायक पी. वेट्रिवेल ने पत्रकारों से कहा, 'हम राज्यपाल से मिलकर अपना पक्ष रखेंगे.'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं