विज्ञापन
This Article is From Jul 20, 2016

अवसरवादी नेताओं को जनता कभी माफ नहीं करेगी : मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल

अवसरवादी नेताओं को जनता कभी माफ नहीं करेगी : मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल
बादल ने कहा, नवजोत कौर सिद्धू का त्यागपत्र उन्हें अभी तक नहीं मिला है | सिद्धू का फाइल फोटो
बरनाला (पंजाब): राज्यसभा सांसद का पद छोड़ने वाले नवजोत सिंह सिद्धू पर एक अप्रत्यक्ष हमले में पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आज कहा कि इस राज्य की जनता उन ‘अवसरवादी’ और विश्वासघाती नेताओं को कभी माफ नहीं करेगी जो अल्पकालीन लाभ के लिए अपनी मूल पार्टी छोड़ देते हैं।

उन्होंने दावा किया कि बिना सिद्धांत वाले नेता राजनीति में कभी सफल नहीं हो सकते क्योंकि पंजाबी उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं करते। बादल ने कहा, ‘व्यक्ति को अपनी पार्टी और उसकी नीतियों के प्रति वफादार होना चाहिए और जो व्यक्ति अपनी पार्टी के साथ खड़ा नहीं होता उसे भुला दिया जाता है। उन्होंने कहा कि सिद्धू के भाजपा छोड़ने को कोई खास असर नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि उन्हें मुख्य संसदीय सचिव नवजोत कौर सिद्धू का त्यागपत्र अभी तक नहीं मिला है। एक अन्य सवाल के जवाब में बादल ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ अकाली-भाजपा गठबंधन के लिए ‘कोई प्रतिद्वंद्वी’ नहीं होगा। बादल ने भरोसा जताया कि उनकी लोगों के अनुरूप एवं विकासोन्मुखी नीतियों के चलते यह गठबंधन आगामी विधानसभा चुनावों में शानदार जीत हासिल करेगा।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नवजोत सिंह सिद्धू, मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, Navjot Singh Siddhu, Prakash Singh Badal, पंजाब, Punjab
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com