विज्ञापन
This Article is From Jul 19, 2016

जालंधर : पति ने विवाहेतर संबंधों से रोका, तो पत्नी ने कथित रूप से कर दी उसकी हत्या

जालंधर : पति ने विवाहेतर संबंधों से रोका, तो पत्नी ने कथित रूप से कर दी उसकी हत्या
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • पुलिस के मुताबिक, पत्नी ने अपने पति की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी
  • पड़ोसियों ने पुलिस को बताया दोनों के बीच मंगवार को खूब झगड़ा हुआ था
  • मृतक की पहचान 38 वर्षीय राजकुमार के रूप में हुई, जो विदेश में काम करता था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
जालंधर: शहर में सामने आए एक सनसनीखेज घटनाक्रम में एक पत्नी ने कथित रूप से गला घोंटकर अपने प्रवासी पति की हत्या महज इसलिए कर दी, क्योंकि पति ने उसे विवाहेतर संबंध रखने से मना किया था।

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह शहर के मखदूमपुरा इलाके में एक पत्नी ने अपने पति की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। मरने वाले की पहचान 38 साल के राजकुमार उर्फ राजू के रूप में हुई है और वह मखदूमपुरा का रहने वाला था और हाल ही में विदेश से लौटा था।

पुलिस ने बताया कि विदेश से लौटने के बाद राजू को जानकारी मिली कि उसकी पत्नी आरती का कथित रूप से विवाहेतर संबंध है। राजू आरती को घर से बाहर जाने से रोकता था और आज सुबह दोनों के बीच इस मामले में जमकर झगड़ा हुआ। आरती फिर भी नहीं मानी और वह घर से जाने लगी। जब पति ने उसे रोका तो उसने उसे पटककर गरदन में चुन्नी लपेटकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि घटनाक्रम में राजू की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव को बरामद कर आरती को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है।

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पंजाब, जालंधर, विवाहेतर संबंध, Punjab, Jalandhar, Extra Marital Affairs, Punjab Police, पंजाब पुलिस
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com