विज्ञापन
This Article is From Oct 26, 2016

वर्ष 2017 को ‘गरीब कल्याण वर्ष’ के रूप में मनाएगा हरियाणा

वर्ष 2017 को ‘गरीब कल्याण वर्ष’ के रूप में मनाएगा हरियाणा
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (फाइल फोटो)
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार ने वर्ष 2017 को 'गरीब कल्याण वर्ष' के रूप में मनाने का निर्णय किया है और अगले वर्ष गरीबों के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की जाएगी.

खट्टर ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य सरकार समाज के गरीब तबके के लोगों के कल्याण के लिए कई योजनाओं की शुरुआत करेगी. उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार के अधिक अवसर पैदा करने पर बल दिया जाएगा.

मुख्यमंत्री के रूप में बुधवार को अपने दो वर्ष पूरे करने वाले खट्टर ने मौजूदा वर्ष को पंडित दीनदयाल उपाध्याय को समर्पित किया. खट्टर ने कहा कि उन्होंने दो वर्ष के अपने कार्यकाल में समाज के विभिन्न तबके के लोगों के कल्याण के लिए 2,000 घोषणाएं की हैं.

उन्होंने कहा, 'इनमें से 1200 घोषणाओं का काम या तो खत्म हो चुका है या जारी है.' मुख्यमंत्री ने कहा कि शेष 800 घोषणाओं पर भी काम चल रहा है और अगले वर्ष वे पूरे हो जाएंगे. खट्टर ने कहा कि राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर 31 अक्टूबर को कुछ अन्य योजनाओं की घोषणा की जाएंगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को गुड़गांव में एक राज्य-स्तरीय समारोह के दौरान कुछ नई योजनाओं की शुरुआत करेंगे.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
हरियाणा, मनोहर लाल खट्टर, गरीब कल्याण वर्ष, Haryana, ML Khattar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com