विज्ञापन
This Article is From Jul 24, 2016

चंडीगढ़ की धनस झील में शुरू हुआ तैरता सौर ऊर्जा संयंत्र

चंडीगढ़ की धनस झील में शुरू हुआ तैरता सौर ऊर्जा संयंत्र
प्रतीकात्मक फोटो
  • चंडीगढ़ का धनस झील में लगाया गया है तैरता सौर ऊर्जा संयंत्र।
  • जमीन पर लगने वाले सोलर पैनल से 30 प्रतिशत तक ज्यादा बिजली बनाएगा।
  • चंडीगढ़ को सौर नगर के तौर पर विकसित करने का है प्लान।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
चंडीगढ़: चंडीगढ़ को सौर नगर के तौर पर विकसित करने की योजना के तहत यहां धनस झील में 10 किलोवाट पीक (केडब्ल्यूपी) का एक प्रायोगिक तैरता सौर बिजली संयंत्र शुरू किया गया है। इस संयंत्र से धनस झील में लगे फव्वारों को बिजली की आपूर्ति होगी।

सौर बिजली संयंत्र में दोहरे एक्सिस वाली ट्रैकिंग तकनीक का उपयोग किया गया है जिसे भारत में ही विकसित किया गया है। इससे जमीन पर बने सौर फोटोवोल्टेइक संयंत्रों के मुकाबले 30 प्रतिशत या इससे अधिक उर्जा का उत्पादन होगा।

चंडीगढ़ को सौर नगर बनाने के लिए येलो 2 जेन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड ने चंडीगढ़ रीन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी (क्रेस्ट) के साथ 0के जरिये तैरते संयंत्र के विकास का प्रस्ताव किया है। येलो ने हाल में 10 किलोवाट की परियोजना का कार्यान्वयन किया है।

येलो 2 जेन एनर्जी के निदेशक और सह संस्थापक जीवन मोहंती ने कहा, "येलो द्वारा डिजाइन किए गए 10 किलोवाट पीक के तैरते सौर बिजली संयंत्र की लागत करीब 12 लाख रुपये है।" सरकार ने इससे पहले चंडीगढ़ को मॉडल सौर नगर के तौर पर विकसित करने के लिए चुना है।

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
चंडीगढ़, धनस झील, सौर ऊर्जा, पंजाब, Solar Energy, Floating Panel, Punjab
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com