विज्ञापन
This Article is From Aug 02, 2016

गैरकानूनी तरीके से प्रसव पूर्व लिंग परीक्षण के सिलसिले में पांच गिरफ्तार

गैरकानूनी तरीके से प्रसव पूर्व लिंग परीक्षण के सिलसिले में पांच गिरफ्तार
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
चंडीगढ़: गैरकानूनी तरीके से कथित तौर पर प्रसव पूर्व लिंग परीक्षण करने के लिए पंजाब के कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी से एक महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अशोक कुमार, वीरेंदर, रिंकल, शमशेर सिंह और रवींद्र पाल कौर को गिरफ्तार किया गया जबकि अन्य फरार आरोपियों डॉक्टर संदीप कौर और इंदरजीत सिंह की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किये जा रहे हैं।

सिविल सर्जन डॉक्टर विनोद गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार किये गये लोगों में से दो का संबंध अंबाला कैंट से है जबकि अन्य लुधियाना के रहने वाले हैं।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
प्रसव पूर्व लिंग परीक्षण, पंजाब, पंजाब न्‍यूज, Sex Determination Test, Punjab, Punjab News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com