विज्ञापन
This Article is From Jul 23, 2016

पंजाब : लुधियाना में टोल प्लाजा के पास 30 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

पंजाब : लुधियाना में टोल प्लाजा के पास 30 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार
प्रतीकात्मक चित्र
चंडीगढ़: पंजाब के लुधियाना जिले के लाधोवाल टोल प्लाजा के पास राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआईआर) के अधिकारियों ने 30 करोड़ रुपये कीमत की छह किलोग्राम हेरोइन बरामद करने के बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

डीआईआर के एक अधिकारी ने कहा कि माखन सिंह के पास कथित रूप से यह मादक पदार्थ था। वह शुक्रवार को ट्रक से नई दिल्ली से अमृतसर जा रहा था, जहां उसे हेरोइन की आपूर्ति करनी थी। अधिकारी ने कहा कि गुप्त सूचना पर ट्रक को लाधोवाल टोल प्लाजा के पास रोका गया और माखन सिंह के पास से कथित तौर पर छह किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई।

उन्होंने कहा कि माखन सिंह ने शक्करकंदी से लदे एक ट्रक से लिफ्ट ली थी। ट्रक चालक को छोड़ दिया गया है, क्योंकि वह जुर्म में शामिल नहीं है। अधिकारी ने कहा कि एनडीपीएस कानून के तहत आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और मामले की तहकीकात चल रही है।

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लुधियाना, पंजाब, पंजाब न्यूज, हेरोइन, ड्रग्स तस्करी, Ludhiana, Punjab, Punjab News, Heroin, Drugs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com