(प्रतीकात्मक तस्वीर)
राजनांदगांव:
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित राजनांदगांव जिले में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर दी है. राजनांदगांव जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि जिले के औंधी थाना क्षेत्र में पुलिस ने महाराष्ट्र के गड़चिरौली के धनौरा थाना क्षेत्र के निवासी जाथौ जांगी (50 वर्ष) का शव बरामद किया है. पुलिस ने बताया कि जांगी के शव को पुलिस ने जिले के औंधी थाना क्षेत्र में रायमनोरा गांव के नाले के पास से बरामद किया है.
जांगी के पुत्र बाजी राव जांगी ने पुलिस को बताया है कि मंगलवार की रात लगभग 25 माओवादी उनके (जांगी के) रनवाही गांव पहुंचे और उसके पिता को बंधक बनाकर अपने साथ ले गए.
यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ : नक्सलियों ने पत्रकारों व वन मंत्री को बैनर-पोस्टर के जरिए दी जान से मारने की धमकी
बाजी राव ने पुलिस को बताया कि बाद में नक्सलियों ने उसके पिता की पुलिस मुखबिरी के शक में हत्या कर दी. नक्सलियों ने शव को औंधी थाना क्षेत्र में फेंक दिया और फरार हो गए. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा आरोपी नक्सलियों की खोज शुरू कर दी गई है.
VIDEO : पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या : क्या गौरी को नक्सलियों से खतरा था?
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Maoists