विज्ञापन
This Article is From Oct 07, 2016

आम आदमी पार्टी ने पंजाब चुनाव के लिए उम्‍मीदवारों की तीसरी सूची जारी की

आम आदमी पार्टी ने पंजाब चुनाव के लिए उम्‍मीदवारों की तीसरी सूची जारी की
अरविंद केजरीवाल का फाइल फोटो...
  • जालंधर जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों के लिए भी उम्मीदवारों की घोषणा की
  • पार्टी ने 28 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की है.
  • भाजपा छोड़ आप में शामिल पार्षद दर्शनलाल भगत का नाम भी.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
जालंधर: आम आदमी पार्टी ने पंजाब में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 28 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की है, जिसमें जालंधर जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों के लिए भी उम्मीदवारों की घोषणा की गई है.

पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने आज 28 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की है. इसमें जालंधर जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों के लिए भी उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है. इनमें भारतीय जनता पार्टी छोड़ कर आप का झाडू उठाने वाले पाषर्द दर्शनलाल भगत प्रमुख हैं.

जालंधर जिले के जिन विधानसभा सीटों के लिए आप ने उम्मीदवारों का ऐलान किया है, उनमें फिल्लौर (सुरक्षित) से स्वरूप सिंह, नकोदर से जगतार सिंह संघेडा, शाहकोट से अमरजीत सिंह थिंड, जालंधर उत्तर से गुलशन शर्मा, जालंधर पश्चिम (सुरक्षित) से दर्शन लाल भगत तथा आदमपुर (सुरक्षित) से हंस राज राणा शामिल हैं.

पार्टी ने जिले के जालंधर सेंट्रल, जालंधर छावनी तथा करतारपुर (सु) विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया है.

आप के 28 उम्मीदवारों में कपूरथला जिले के भुलत्थ विधानसभा सीट से सुखपाल सिंह खरा को टिकट दिया है जो कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए थे. इसके अलावा प्रदेश के खरड विधानसभा क्षेत्र से पार्टी ने पूर्व पत्रकार कंवर संधू को मैदान में उतारा है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
आम आदमी पार्टी, पंजाब, पंजाब चुनाव, जालंधर, Aam Aadmi Party (AAP), Punjab, Punjab Elections 2017, Jalandhar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com