UPSC Civil Services Result 2019: जामिया मिलिया इस्लामिया की रेजिडेंशियल कोचिंग अकेडमी (RCA) के 30 उम्मीदवारों को यूपीएससी 2019 की परीक्षाा (UPSC Civil Services Exam 2019) में सफलता मिली है. जामिया अकेडमी के इन 30 उम्मीदवारों की यूपीएससी द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर विभिन्न सिविल सेवाओं के लिए सिफारिश की गई है. यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने आज सिविल सर्विस परीक्षा 2019 के नतीजे घोषित किए हैं. प्रदीप सिंह ने सिविल सेवा परीक्षा 2019 में टॉप किया है.
विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने यह भी कहा कि RCA जामिया मिलिया के मॉक इंटरव्यू ट्रेनिंग के लिए उपस्थित होने वाले पांच उम्मीदवारों ने भी UPSC की भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण की है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
Check Civil Services Exam Result
जामिया मिलिया इस्लामिया की रेज़िडेंशियल कोचिंग अकेडमी सिविल सेवा परीक्षा के उम्मीदवारों को मुफ्त में कोचिंग प्रदान करती है. यह सुविधा विशेष रूप से अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है. महिला उम्मीदवार भी इस अवसर का लाभ उठाने के योग्य हैं, जिसमें जामिया के हॉस्टल की सुविधा के साथ मुफ्त में कोचिंग दी जाती है.
यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और अन्य केंद्रीय सेवाओं के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए हर साल सिविल सर्विस परीक्षा आयोजित करती है.
यूपीएससी 2019 की नियुक्ति के लिए कुल 829 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है, जिसमें 304 जनरल कैटेगरी के उम्मीदवार है. 78 ईडब्ल्यूएस (EWS) के उम्मीदवार, 251 ओबीसी (OBC) के उम्मीदवार, एससी (SC) के 129 उम्मीदवार और एसटी (ST) के 67 उम्मीदवार. इस तरह कुलमिलाकर 829 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है. 11 उम्मीदवारों के परिणाम को रोक दिया गया है.
सिविल सर्विस परीक्षा हर साल तीन चरण में आयोजित की जाती है. प्रीलिमिनरी एग्जाम, मेन एग्जाम और इंटरव्यू. वहीं, सिविल सर्विस 2019 की परीक्षा में दूसरा स्थान जतिन किशोर ने हासिल किया है, जबकि तीसरे स्थान पर प्रतिभा वर्मा ने अपनी जगह बनाई है. इसी के साथ प्रतिभा वर्मा महिला उम्मीदवारों में यूपीएससी 2019 की टॉपर बन गई हैं. यूपीएससी 2019 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर जारी किया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं