भारतीय प्रशासनिक सेवा की चर्चित अधिकारी टीना डाबी इन दिनों राजस्थान के टोंक जिले की कलेक्टर हैं. उनके नेतृत्व में जिले में चल रहे जल संचय जन अभियान, पीएचईडी परियोजनाओं और ईसरदा बांध निर्माण कार्यों से राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास भी प्रभावित नजर आए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर टोंक प्रशासन के कार्यों की खुलकर सराहना की है.
मुख्य सचिव ने की टोंक प्रशासन की सराहना
राजस्थान के मुख्य सचिव आईएएस वी. श्रीनिवास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि, "टोंक में जल संचय जन अभियान, पीएचईडी प्रोजेक्ट्स और ईसरदा निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई. 170 गांवों में जल अर्पण कार्यक्रम आयोजित किए गए. JSJA के तहत 15,000 से ज्यादा कार्य और ईसरदा निर्माण कार्य सही गति से चल रहे हैं. यह सराहनीय काम है."
मुख्य सचिव की सोशल मीडिया पोस्ट के जवाब में टीना डाबी ने भी एक्स पर लिखा, "सर, आपके कीमती समय और अच्छे मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद. हम आपके बताए सभी बिंदुओं पर कड़ी मेहनत करने की कोशिश करेंगे."

ias tina dabi tonk collector praised by rajasthan chief secretary v srinivas
समीक्षा बैठक में हुई विस्तृत चर्चा
बता दें कि 8 अक्टूबर को टोंक पहुंचकर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने जल संचय, ईसरदा बांध और पीएचईडी प्रोजेक्ट्स की समीक्षा बैठक ली. टोंक दौरे के दौरान जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में जल संचय अभियान में जनभागीदारी, ईसरदा बांध निर्माण एवं पेयजल वितरण तथा पीएचईडी विभाग द्वारा संचालित परियोजनाओं को लेकर किए जा रहे कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई. इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए.
कौन हैं टीना डाबी?
उल्लेखनीय है कि टीना डाबी राजस्थान कैडर की भारतीय प्रशासनिक सेवा की 2016 बैच की आईएएस अधिकारी हैं. उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2015 में ऑल इंडिया स्तर पर प्रथम रैंक हासिल की थी.
9 नवंबर 1993 को जन्मीं टीना डाबी मूल रूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं. वर्तमान में उनका परिवार दिल्ली में रहता है. टीना डाबी 3 अप्रैल 2026 से टोंक जिला कलेक्टर के पद पर कार्यरत हैं. टोंक से पहले वह बाड़मेर और जैसलमेर की जिला कलेक्टर भी रह चुकी हैं.
टीना डाबी के पति प्रदीप गवांडे और बहन रिया डाबी भी राजस्थान कैडर में आईएएस अधिकारी हैं.
यह भी पढ़ें- 12वीं में मिले थे सिर्फ 3 नंबर, अब DSP बने बृजेश परमार, पढ़ें IPS मनोज शर्मा जैसी कहानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं