UPSC CSE and IFS 2024: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की आईएएस और आईएफएस प्रारंभिक परीक्षा में आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है. ऐसे में जो उम्मीदवार यूपीएससी सिविल सेवा (UPSC CSE 2024) और भारतीय वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा (UPSC IFS 2024) में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं और अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, पहले वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं और वहां दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर निर्देशानुसार आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी करें.
UPSC ने निकाली 120 पद पर वैकेंसी, बिना परीक्षा होगा चयन, आवेदन शुल्क मात्र 25 रुपये
यूपीएससी सीएसई और यूपीएससी आईएफएस 2024 परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भी देना होगा. यूपीएससी की इन दोनों ही परीक्षाओं के लिए जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा. वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को इस परीक्षा में भाग लेने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा. आवेदन शुल्क का भुगतान उम्मीदवारों को ऑनलाइन मोड यानी नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से करना होगा.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
कौन कर सकता है अप्लाई
यूपीएससी की सीएसई और आईएफएस परीक्षा के लिए डिग्री धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से किसी भी स्ट्रीम में बैचलर डिग्री का होना आवश्यक है. वहीं उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 32 साल होनी चाहिए.
UPSC EPFO पर्सनल असिस्टेंट के 335 पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन 7 मार्च से, डिग्री जरूरी
वहीं यूपीएससी की भारतीय वन सेवा परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का एनिमल हसबैंड्री एवं वेटरिनरी साइंस, बॉटनी, केमिस्ट्री, जियोलॉजी, मैथमेटिक्स, फिजिक्स, स्टैटिक्स एंड जूलॉजी सहित अन्य तय विषयों में बैचलर डिग्री का होना आवश्यक है. उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 35 साल होनी चाहिए. आरक्षित श्रेणी वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है.
यूपीएससी सिविल सेवा और भारतीय वन सेवा परीक्षा प्रारंबिक परीक्षा के लिए फॉर्म कैसे भरें | How to fill UPSC Civil Services and Indian Forest Service Preliminary Exam Form
सबसे पहले उम्मीदवार upsconline.nic.in पर जाएं.
इसके बाद न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक कर अपना नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करें.
अब प्राप्त लॉगिन क्रेडेंशियल का प्रयोग कर आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण करें.
आवेदन फॉर्म भरने के साथ ही उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से शुल्क जमा करें.
ऐसा करने के साथ ही आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं