NVS Class 9th, 11th Lateral Entry Registration Last Date: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं, 11वीं में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन करने की आज अंतिम तारीख है. नवोदय विद्यालय समिति ( NVS) कक्षा 9वीं, 11वीं लेटरल एंट्री एडमिशन 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस आज, 7 नवंबर को बंद कर देगा. ऐसे में जो अभिभावक अपने बच्चों का एडमिशन नवोदय विद्यालय में करना चाहते हैं, वे एनवीएस लेटर एंट्री एडमिशन 2023 के लिए फटाफट आवेदन फॉर्म भर दें. एनवीएस एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in से भरे जा सकते हैं. इससे पहले नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं, 11वीं लेटर एंट्री एडमिशन के लिए अप्लाई करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर थी. एनवीएस पहले केवल कक्षा 9वीं के लिए लेटरल एंट्री एडमिशन का आयोजन करता था, लेकिन इस बार से वह कक्षा 11वीं लेटर एंट्री एडमिशन का आयोजन कर रहा है.
NVS Class 9th, 11th Lateral Entry Registration
अपने देश में करीब 500 जवाहर नवोदय विद्यालय हैं. इसमें दाखिले के लिए स्टूडेंट को जवाहर नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट (JNVST 2024) देना होता है. नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं, 11वीं लेटर एंट्री एडमिशन के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 10 फरवरी 2024 को किया जाएगा. यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. जेएनवीएसटी 2024 परीक्षा ढाई घंटे की होगी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नवोदय विद्यालय के कक्षा 9वीं में लेटरल एंट्री एडमिशन के लिए अप्लाई करने के लिए छात्र का उस जिले के सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूलों में शैक्षणिक वर्ष 2023-24 में कक्षा 8वीं में नामांकित होना चाहिए, जहां नवोदय विद्यालय स्थित है. वहीं एनवीएस कक्षा 11वीं लेटरल एडमिशन प्रवेश के लिए, छात्र का उस जिले के सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूलों में से एक में शैक्षणिक वर्ष 2023-24 में कक्षा 10वीं में नामांकित होना चाहिए जहां नवोदय विद्यालय स्थित है.
उम्र की बात करें तो एनवीएस कक्षा 9वीं में दाखिले के लिए छात्र का जन्म 1 मई 2009 से 31 जुलाई 2011 के बीच और 11वीं के लिए छात्र की न्यूनतम उम्र 15 वर्ष और अधिकतम उम्र 17 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए.
एनवीएस कक्षा 9वीं, 11वीं लेटर एंट्री एडमिशन के लिए कैसे करें अप्लाई | How to apply for NVS Lateral Entry Admissions 2024
सबसे पहले एनवीएस के आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर, एनवीएस कक्षा 9वीं, 11वीं लेटरल एंट्री एडमिशन 2024 के लिए पंजीकरण करने के लिए लिंक पर क्लिक करें.
ऑनलाइन पंजीकरण करें और यूजर आईडी और पासवर्ड जेनरेट करें.
लॉगिन करें और सभी आवश्यक विवरणों के साथ आवेदन फॉर्म भरें.
जरूरी सभी दस्तावेज़ अपलोड करें.
आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें.
अंत में कंफर्मेंशन पेज डाउनलोड करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं