विज्ञापन

केन्द्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय टियर 2 का रिजल्ट जारी, इस लिंक पर जाकर करें चेक

CBSE ने KVS NVS टियर 2 का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है. जो उम्मीदवार 27 मार्च से 31 मार्च 2026 के बीच आयोजित एग्जाम में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक पोर्टल के जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

केन्द्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय टियर 2 का रिजल्ट जारी, इस लिंक पर जाकर करें चेक
KVS/NVS की ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट जारी किया गया है. 

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS)  टियर-II भर्ती परीक्षा क रिजल्ट जारी कर दिया है. CBSE की ओर से फिलहाल पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (गणित), ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (गणित), ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (संस्कृत) और लैब अटेंडेंट के पदों के नतीजे जारी किए गए हैं. जिन उम्मीदवारों ने ये एग्जाम दिया था. वो केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. बोर्ड की तरफ से अभी नंबर जारी नहीं किए गए हैं. 

इन पदों के लिए टियर-II के नतीजे जारी किए गए

पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स (PGTs)
1. PGT (गणित)

ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर्स (TGTs)
1. TGT (गणित)
2. TGT (संस्कृत)

नॉन-टीचिंग पद
1. लैब अटेंडेंट

जानकारी के अनुसार इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी होने और फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद ही मार्कशीट दी जाएगी. मार्कशीट रिजल्ट जारी होने के 15 दिनों के अंदर उपलब्ध करा दी जाएगी. वहीं इंटरव्यू कब होंगे , इसकी तारीख भी जल्द जारी कर दी जाएगी.

KVS NVS टियर-II का रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?

  1. KVS/NVS की ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट जारी किया गया है. 
  2. होमपेज पर रिजल्ट का लिंक होगा. इसपर क्लिक करें.
  3. जरूरी क्रेडेंशियल्स भरें.
  4. रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें.

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन के अनुसार अभी जिन पदों के रिजल्ट जारी नहीं किए गए हैं, उन्हें जल्द ही जारी किया जाएगा. रिजल्ट को चरणों में जारी किया जाना है. इसलिए उम्मीदवार समय-समय पर सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी की वेबसाइट को चेक करते रहे.

बता दें कि इस भर्ती  के जरिए PGT, TGT, PRT और नॉन-टीचिंग पदों के लिए कुल 15,762 पदों को भरा जाना है. जिसमें से KVS के लिए 9,921 पद भरे जाएंगे और NVS के लिए 5,841 पदों को भरा जाना है.

ये भी पढ़ें- हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला, स्कूलों के एडमिशन फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
KVS NVS Exam Date, KVS NVS Tier 2 Result 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com