विज्ञापन

KVS-NVS Tier 2 Result 2026: PGT, TGT और PRT के 6 पदों का रिजल्ट जारी, जानें आगे की प्रक्रिया

KVS NVS Tier 2 Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने KVS और NVS भर्ती परीक्षा 2026 के Tier-II रिजल्ट जारी कर दिए हैं. PGT, TGT और PRT के कुल 6 पदों के रिजल्ट जारी किए गए हैं.

KVS-NVS Tier 2 Result 2026: PGT, TGT और PRT के 6 पदों का रिजल्ट जारी, जानें आगे की प्रक्रिया
उम्मीदवार अपना रिजल्ट /शॉरलिस्टिंग स्टेटस आवेदन पोर्टल पर लॉगिन करके देख सकते हैं.

KVS NVS Tier 2 Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने KVS और NVS भर्ती परीक्षा 2026 के Tier-II परिणाम का अगला चरण जारी कर दिया है. बोर्ड ने 3 सितंबर 2026 को PGT, TGT और PRT के कुल 6 पदों के Tier-II परिणाम घोषित किए हैं. उम्मीदवार अपना रिजल्ट और शॉर्टलिस्टिंग स्टेटस आधिकारिक आवेदन पोर्टल पर लॉगिन करके देख सकते हैं. इस चरण में PGT (इंग्लिश ), PGT (फिजिकल एजुकेशन ), TGT (म्यूजिक), TGT (फिजिकल एजुकेशन /फिजिकल और  हेल्थ एजुकेशन ), प्राइमरी टीचर  (म्यूजिक) और प्राइमरी टीचर  (स्पेशल एजुकेटर) के परिणाम जारी किए गए हैं.

6 पदों के लिए जारी हुआ रिजल्ट

CBSE की ओर से जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, 3 सितंबर को नीचे पदों के Tier-II परिणाम घोषित किए गए हैं:

Post Graduate Teachers (PGT)

1. PGT (इंग्लिश )
2. PGT (फिजिकल एजुकेशन )

Trained Graduate Teachers (TGT)
1. TGT (म्यूजिक)
2. TGT (फिजिकल एजुकेशन /फ़िज़िकस एंड हेल्थ एजुकेशन )

प्राइमरी टीचर  (PRT)
1. प्राइमरी टीचर  (म्यूजिक )
2. प्राइमरी टीचर  (स्पेशल एजुकेटर)

उम्मीदवार कैसे चेक करें रिजल्ट?

उम्मीदवार अपना रिजल्ट /शॉरलिस्टिंग स्टेटस आवेदन पोर्टल पर लॉगिन करके देख सकते हैं. इसके लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन से संबंधित लॉगिन डिटेल्स का इस्तेमाल करना होगा. Tier-II परीक्षा का आयोजन 27 से 31 मार्च 2026 के बीच किया गया था. इससे पहले Phase 1 से Phase 9 तक के Tier-II परिणाम भी जारी किए जा चुके हैं.

इंटरव्यू वाले पदों के लिए क्या होगा?

CBSE ने स्पष्ट किया है कि जिन पदों की चयन प्रक्रिया में इंटरव्यू शामिल है, उनके लिए मौजूदा रिजल्ट उम्मीदवार के इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट होने की स्थिति बताता है. इन पदों के उम्मीदवारों की मार्कशीट फिलहाल उपलब्ध नहीं कराई जाएगी. अंतिम परिणाम जारी होने और इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी होने के बाद 15 दिनों के भीतर मार्कशीट उपलब्ध कराई जाएगी.

इंटरव्यू या स्किल टेस्ट वाले पदों के लिए शेड्यूल और कॉल लेटर उम्मीदवारों के लॉगिन में बाद में उपलब्ध कराए जाएंगे. इसका शेड्यूल KVS/NVS के साथ परामर्श के बाद अंतिम रूप दिया जाएगा.

जिन पदों में इंटरव्यू नहीं है, उन्हें अंक भी मिलेंगे

जिन पदों की चयन प्रक्रिया में इंटरव्यू शामिल नहीं है, उनके उम्मीदवार अपने लॉगिन में Tier-II के अंक भी देख सकेंगे. यानी ऐसे पदों के लिए रिजल्ट के साथ ही संबंधित उम्मीदवारों के Tier-II marks उपलब्ध कराए जा रहे हैं.

प्रेफरेंस भरने का भी मिलेगा विकल्प

कुछ पदों के लिए रिक्रूटमेंट नोटिफिकेशन  के अनुसार उम्मीदवारों को प्रेफरेंस देने की आवश्यकता हो सकती है. ऐसे उम्मीदवार अपने आवेदन पोर्टल में लॉगिन करके दिए गए निर्देशों के अनुसार प्रेफरेंस जमा कर सकते हैं.

CBSE ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे प्रेफरेंस को निर्धारित समय सीमा के भीतर और सावधानीपूर्वक भरें.

बाकी पदों के परिणाम भी होंगे जारी

CBSE के मुताबिक KVS और NVS भर्ती के बाकी पदों के Tier-II परिणाम को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। इन परिणामों को आगे भी अलग-अलग चरणों में जारी किया जाएगा.

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे CBSE, KVS और NVS की आधिकारिक वेबसाइटों के साथ-साथ अपने एप्लीकेशन लॉगिन पोर्टल को नियमित रूप से चेक करते रहें, ताकि रिजल्ट, इंटरव्यू, स्किल टेस्ट, कॉल लेटर और अन्य भर्ती संबंधी अपडेट समय पर मिल सकें.

ये भी पढ़ें- यूपी के 62 हजार शिक्षकों की बच जाएगी नौकरी! जारी हो गया स्पेशल TET का नोटिफिकेशन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
KVS NVS Tier 2 Result 2026, Kvs Nvs Tier 2 Result 2026 Sarkari Result, CBSE
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com