CLAT Answer Key 2020: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज़ ने आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) की उत्तर कुंजी यानी आंसर की जारी कर दी है. क्लैट परीक्षा 2020 में शामिल होने वाले उम्मीदवार क्लैट उत्तर कुंजी पर आपत्ति उठा सकते हैं. आंसर की पर आपत्ति उठाने का तरीका और जरूरी संबंधी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने के तरीके के बारे में वेबसाइट पर जानकारी दी गई है.
क्लैट 2020 परीक्षा 28 सितंबर को दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक आयोजित की गई. क्लैट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा को देश भर में 300 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया गया. देश के कई राष्ट्रीय लॉ विश्वविद्यालयों द्वारा स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) कानून कार्यक्रमों में एडमिशन के लिए क्लैट का एग्जाम आयोजित किया जाता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
CLAT 2020 के लिए कुल 75,183 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिसमें से 68,833 उम्मीदवारों ने एडमिट कार्ड डाउनलोड किए थे. इनमें से 86.20 प्रतिशत उम्मीदवार टेस्ट के लिए उपस्थित हुए. कंसोर्टियम द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, चार केंद्रों पर उम्मीदवारों की 100 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई.
CLAT 2020 Answer Key: ये हैं आंसर की देखने के डायरेक्ट लिंक
CLAT 2020 - UG Question Paper And Provisional Answer Keys
CLAT 2020 - PG Question Paper And Provisional Answer Keys
CLAT Answer Key 2020: ऐसे डाउनलोड करें आंसर की
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं या फिर दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपनी आंसर की के लिंक पर क्लिक करें.
- अपने जवाबों को चेक करके अपने मार्क्स कैलकुलेट कर सकते हैं.
आंसर की पर ऐसे उठा सकते हैं आपत्ति
क्लैट परीक्षा देने वाले उम्मीदवार ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म भरकर क्लैट 2020 की प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति उठा सकते हैं. उम्मीदवार 29 सितंबर को 12 बजे तक आपत्ति उठा सकते हैं.
क्लैट 2020 रिजल्ट
उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों पर विचार करने के बाद कंसोर्टियम 3 अक्टूबर को अंतिम CLAT की उत्तर कुंजी 2020 जारी करेगा और 5 अक्टूबर को रिजल्ट की घोषणा करेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं