उत्तर प्रदेश में सैनिक स्कूलों के लिए एडमिशन का प्रोसेस शुरू हो चुका है. यूपी सैनिक स्कूल सोसाइटी ने सत्र 2027-28 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो खोल दी है, इसके लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं. बिना किसी लेट फीस के आवेदन करने और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर 2026 है. कक्षा 6 और कक्षा 9 में एडमिशन लेने के लिए इस तारीख तक किसी भी हाल में आवेदन करना होगा. आइए जानते हैं कि रजिस्ट्रेशन कैसे कर सकते हैं और सैनिक स्कूल के एंट्रेंस एग्जाम का पैटर्न क्या होता है.
लेट फीस के साथ 31 अक्टूबर तक आवेदन
25 अक्टूबर तक आवेदन नहीं करने वालों को एक और मौका दिया जाएगा, लेकिन इसमें 2 हजार रुपये की लेट फीस भरनी होगी. लेट फीस के साथ आवेदन की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर 2026 है. नोटिस में बताया गया है कि 3 से 5 नवंबर तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी. इसके बाद 20 दिसंबर को एंट्रेंस एग्जाम लिया जाएगा और इसके आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार होगी.
यूपी सैनिक स्कूल एग्जाम के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
- रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsainikschool.org पर जाएं
- यहां होमपेज पर आपको Open Application दिखेगा, इसमें न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें
- अपनी तमाम जरूरी जानकारी दर्ज करें और फॉर्म को भरना शुरू कर दें
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद फीस का भुगतान करें
- फॉर्म को सबमिट करने से पहले इसे अच्छी तरह पढ़ लें
- इसका प्रिंटआउट निकाल लें और इसे संभालकर रखें
क्या होता है एग्जाम पैटर्न?
सैनिक स्कूल का एंट्रेंस एग्जाम ऑफलाइन होता है और इसमें मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चन आते हैं. गलत उत्तर के लिए किसी भी तरह की नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है. कक्षा 6 और कक्षा 9 के लिए अलग-अलग एग्जाम पैटर्न होता है.
कक्षा 6 के लिए एग्जाम पैटर्न
- इस परीक्षा में कुल 125 सवाल पूछे जाते हैं, जिनके 300 नंबर दिए जाते हैं.
- गणित की परीक्षा में 50 सवाल आते हैं, जो 150 अंकों का होता है.
- रीजनिंग में 25 सवाल होते हैं, जो 50 अंक के होते हैं.
- जनरल नॉलेज के 25 सवाल पूछे जाते हैं, जिनके लिए 50 नंबर मिलते हैं.
- इसके बाद लैंग्वेज के भी 25 सवाल होते हैं.
कक्षा 9 के लिए एग्जाम पैटर्न
- कक्षा 9 के लिए कुल 150 सवाल पूछे जाते हैं.
- गणित के 50 सवाल होते हैं, जो 200 अंक के होते हैं.
- रीजनिंग के 25 सवाल, 50 नंबर के होते हैं.
- अंग्रेजी के 25 सवाल पूछे जाते हैं.
- सामान्य विज्ञान के 25 सवाल पूछे जाते हैं
- सोशल स्टडीज के भी 25 सवाल होते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं