CLAT 2020 Result Declared: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज ने क्लैट 2020 (CLAT 2020 Result) परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. क्लैट परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकते हैं. इस बार क्लैट 2020 की परीक्षा देशभर के 300 परीक्षा केंद्रों पर 28 सितंबर को आयोजित की गई थी. बता दें कि रिजल्ट से पहले ही कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी आधिकारिक वेबसाइट पर क्लैट 2020 की आंसर की जारी कर चुकी है.
CLAT 2020 Result: क्लैट 2020 रिजल्ट ऐसे कर सकते हैं चेक
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं.
- इसके बाद क्लैट 2020 के रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
- अब पूछी गई जानकारी भरें.
- जानकारी सबमिट करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.
- आप अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकेंगे.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बता दें कि 6 अक्टूबर से काउंसलिंग के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. पहली सीट अलॉटमेंट और CLAT कट ऑफ लिस्ट 9 अक्टूबर को जारी की जाएगी. काउंसलिंग तीन राउंड में आयोजित की जाएगी और प्रत्येक राउंड के लिए CLAT 2020 की कट ऑफ अलग से घोषित की जाएगी.
इसके अलावा योग्य उम्मीदवारों को कॉल लेटर या आमंत्रण पत्र मिलेंगे और उसके बाद उन्हें पंजीकरण करवाना होगा. काउंसलिंग की फीस का भुगतान करना होगा, क्रम में एनएलयू का चयन करना होगा और एनएलयू एडमिशन और काउंसलिंग की फीस का भुगतान करना होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं