विज्ञापन

Share Market Open Today: आज शनिवार को क्‍यों खुला है बाजार, क्‍या मॉक ड्रिल सेशन में शेयरों को खरीद या बेच पाएंगे आप? 

Share Market Open Today: बताया गया है कि ये केवल एक टेस्टिंग और ट्रेनिंग सेशन होगा, जिसमें किए गए किसी भी डील का आपके वास्तविक पोर्टफोलियो पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.

Share Market Open Today: आज शनिवार को क्‍यों खुला है बाजार, क्‍या मॉक ड्रिल सेशन में शेयरों को खरीद या बेच पाएंगे आप? 
Share Market Open Today: आज खुला है शेयर बाजार

Share Market Open today: आज शनिवार को भी भारतीय शेयर बाजार खुलेंगे. स्‍टॉक मार्केट के मुख्‍य एक्‍सचेंज BSE और NSE 14 मार्च को विभिन्न बाजार सेगमेंट में मॉक ट्रेडिंग सत्र आयोजित कर रहा है. एक्सचेंज ने स्पष्ट किया है कि यह मॉक ट्रेडिंग केवल परीक्षण और प्रशिक्षण के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है. इस दौरान होने वाले किसी भी ट्रेड पर न तो मार्जिन की कोई बाध्यता लागू होगी और न ही पे-इन या पे-आउट से जुड़ी कोई जिम्मेदारी बनेगी. यानी इस सत्र के दौरान किए गए सौदों से किसी प्रकार के अधिकार या देनदारी उत्पन्न नहीं होगी. यानी स्‍पष्‍ट है कि निवेशक ट्रेडिंग तो कर पाएंगे, लेकिन उनके पोर्टफोलियों पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा. 

बताया गया है कि ये केवल एक टेस्टिंग और ट्रेनिंग सेशन होगा, जिसमें किए गए किसी भी डील का आपके वास्तविक पोर्टफोलियो पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. इसमें असल में पैसों का लेनदेन नहीं होगा और न ही कोई मार्जिन वगैरह लगेगा. यह पूरी प्रक्रिया नॉन-बाइंडिंग है.

क्‍यों हो रहा है मॉक ड्रिल सेशन? 

ये सेशन एक्सचेंज की ट्रेडिंग प्रणाली की नियमित जांच का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बाजार का तकनीकी ढांचा मजबूत बना रहे और वास्तविक समय के कारोबार को सुचारु रूप से संभाल सके. BSE के अनुसार, इस मॉक ट्रेडिंग सत्र में इक्विटी, करेंसी और कमोडिटी सेगमेंट शामिल होंगे. इसके जरिए बाजार से जुड़े प्रतिभागियों को एक्सचेंज के प्लेटफॉर्म के साथ अपने सिस्टम और कनेक्टिविटी की जांच करने का अवसर मिलेगा. आम तौर पर ऐसे सत्र इसलिए आयोजित किए जाते हैं ताकि ब्रोकर्स, ट्रेडिंग मेंबर्स और अन्य बाजार प्रतिभागी यह सुनिश्चित कर सकें कि उनके सिस्टम लाइव मार्केट की परिस्थितियों में सही तरीके से काम कर रहे हैं.

इन सेगमेंट में भी होगी ट्रेडिंग 

एक्सचेंज ने यह भी बताया कि इक्विटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में भी मॉक ट्रेडिंग कराई जाएगी. इससे फ्यूचर्स और ऑप्शंस बाजार में काम करने वाले प्रतिभागियों को अपने ट्रेडिंग सिस्टम, ऑर्डर मैनेजमेंट प्रोसेस और एक्सचेंज के ट्रेडिंग इनवायरमेंट के साथ कनेक्टिविटी की जांच करने का मौका मिलेगा. इसके अलावा, इस सत्र में इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट (ईजीआर) सेगमेंट को भी शामिल किया गया है.

BSE ने अपने सर्कुलर में कहा कि इक्विटी सेगमेंट के लिए यह मॉक ट्रेडिंग सत्र शनिवार, 14 मार्च 2026 को एक्सचेंज के प्राइमरी साइट (पीआर) और डिजास्टर रिकवरी साइट (डीआर) दोनों से संचालित किया जाएगा. इससे यह भी जांचा जाएगा कि किसी आपात स्थिति में वैकल्पिक तकनीकी ढांचा किस तरह काम करता है.

साथ ही, जो ट्रेडिंग मेंबर्स थर्ड पार्टी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म का उपयोग करते हैं, वे इस मॉक ट्रेडिंग सत्र का उपयोग अपने ट्रेडिंग एप्लिकेशन की विभिन्न कार्यक्षमताओं की जांच के लिए भी कर सकते हैं. इसमें कॉल ऑक्शन सत्र, रिस्क-रिडक्शन मोड, ट्रेडिंग हॉल्ट, ब्लॉक डील्स जैसी विशेष परिस्थितियों में सिस्टम के प्रदर्शन को भी परखा जा सकेगा.

सेशन के बाद दे सकते हैं सुझाव

BSE ने बाजार प्रतिभागियों से इस मॉक ट्रेडिंग सत्र में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की है. एक्सचेंज का कहना है कि बेहतर और अधिक कुशल ट्रेडिंग प्रणाली विकसित करने के लिए सभी सदस्यों से मिलने वाला फीडबैक बेहद महत्वपूर्ण है. इसलिए सभी प्रतिभागियों से अनुरोध किया गया है कि वे सत्र के बाद शाम 5 बजे तक अपने सुझाव और प्रतिक्रिया साझा करें.

किसी भी प्रकार की जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए ट्रेडिंग मेंबर्स अपने रिलेशनशिप मैनेजर से संपर्क कर सकते हैं या फिर बीएसई हेल्पडेस्क (022-45720400/600 और 022-69158500; bsehelp@bseindia.कॉम) और टेक सपोर्ट टीम (022-22728053; bse.tech@bseindia.com) से भी संपर्क कर सकते हैं ताकि प्रतिभागियों को किसी तरह की तकनीकी समस्या या सवाल होने पर तुरंत सहायता मिल सके.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com