विज्ञापन

देश में डाइट कोक महंगा क्‍यों हो गया? अमेरिका ही नहीं ये देश भी है जिम्‍मेदार

पूरे भारत में कोका-कोला के डाइट कोक की कीमत 10 प्रतिशत बढ़ा दी गई है. हालांकि कोका-कोला कंपनी ने कीमतों के बदलाव के बारे में कोई घोषणा नहीं की है.

देश में डाइट कोक महंगा क्‍यों हो गया? अमेरिका ही नहीं ये देश भी है जिम्‍मेदार
Diet Coke क्यों हो गई महंगी

भारत में डाइट कोक (Diet Coke) की सप्लाई में कमी दर्ज की गई है. दुनिया के सबसे बड़े कंज्यूमर मार्केट में से एक भारत में डाइट कोक की मांग काफी ज्यादा है. लेकिन अब इसकी कीमत बढ़ गई है. इसके पीछे सबसे बड़ा कारण ईरान के खिलाफ अमरिका-इजराइल की लड़ाई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे टकराव की वजह से भारत में एल्युमीनियम कैन की सप्लाई कम हो गई है. जिससे इसका सीधा प्रभाव इसकी कीमतों पर पड़ा है. पूरे भारत में कोका-कोला के डाइट कोक की कीमत 10 प्रतिशत बढ़ा दी गई है.

क्यों है एल्युमीनियम कैन की कमी

रॉयटर्स के मुताबिक, मिडिल ईस्ट में चल रहे झगड़े की वजह से इसकी सप्लाई चेन पर असर पड़ा है. वहीं रेगुलर सप्लाई प्रभावित होने की वजह से कंपनी को दक्षिण-पूर्व एशिया से बड़े एल्युमीनियम कैन मंगाने पड़ रहे हैं. इस वजह से यह सौदा काफी महंगा पड़ रहा है. होर्मुज स्ट्रेट के जरिए भारत तक एल्युमीनियम केन और उनसे जुड़े कच्चे माल को पहुंचाने का एक अहम रास्ता है. लेकिन ईरान के खिलाफ सीजफायर के बाद यह रास्ता लगभग बंद हो चुका है. कमर्शियल ट्रैफिक बुरी तरह से प्रभावित हुई है. इसके साथ ही आशंका जाहिर की जा रही है कि यह रुकावट और बढ़ सकती है और समुद्र का कोई दूसरा रास्ता भी बंद हो सकता है.

कोक द्वारा दाम बढ़ाना इस बात का उदाहरण है कि कैसे यह संघर्ष ग्लोबल कंपनियों को अपनी सप्लाई चेन बदलने और कुछ अहम कंज्यूमर मार्केट में कीमतें बढ़ाने के लिए मजबूर कर रहा है.

बड़ा कैन और ज्यादा कीमत

दूसरे देशों की ज्यादातर मार्केट के उलट, भारत में डाइट कोक ज्यादातर कैन्स में बिकती है. इस वजह से सप्लाई चेन में रुकावट आने पर ज्यादा असर पड़ा है. भारत में 300ml वाला कैन ज्यादा पसंद किया जाता है, जिसकी कीमत 40 रुपये है. लेकिन कोका-कोला ने भारत में डाइट कोक के 330ml का कैन बेचना शुरू कर दिया है, इसके लिए 50 रुपये वसूले जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह फैसला बढ़ती लागत को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. यह कीमत प्रति मिलीलीटर के हिसाम से 13.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कोका-कोला कंपनी ने कीमतों के बदलाव के बारे में कोई घोषणा नहीं की है. जबकि इस पर कंपनी से जवाब मांगने पर भी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कोका-कोला ने भारतीय बाजार में कुछ समय के लिए कांच की बोतलों में 200ml डाइट कोक बेचना शुरू किया है. हालांकि इन बोतलों की कीमत कैन वाली डाइट कोक से काफी अधिक है.

केवल डाइट कोक पर ही असर क्यों?

डाइट कोक पर ज़्यादा असर इसलिए पड़ा है क्योंकि भारत में यह ज़्यादातर एल्युमीनियम कैन वाली डाइट कोक ही बिकती है. जबकि नॉर्मल कोक प्लास्टिक की बोतलों और कैन दोनों में मिलती है. यानी इसकी सप्लाई में ज्यादा असर नहीं पड़ा है. इसके अलावा भारतीय बाजार में बिकने वाले पेप्सी ड्रिंक भी प्लास्टिक या कांच की बोतलों के साथ कैन में भी उपलब्ध होता है. इसलिए मौजूदा समय में कमी का असर उन पर नहीं पड़ा है.

यह भी पढ़ेंः एक सेकंड में 578 बर्गर खा जाती है दुनिया, जानिए कितना बड़ा है बर्गर का कारोबार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Diet Coke, Diet Coke Crisis, Diet Coke India, Diet Coke Bottle, Diet Coke Shortage
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com