विज्ञापन

Swiggy Instamart से CEO अमितेश झा ने दिया इस्‍तीफा, Myntra से आईं नंदिता सिन्‍हा बनीं नई चीफ

Swiggy Instamart CEO Resigns, Who is New CEO: स्विगी इंस्‍टामार्ट के CEO के इस्‍तीफा, कंपनी में फरवरी 2025 से छठा बड़ा इस्‍तीफा है. नई सीईओ फ्लिपकार्ट के मिंत्रा से आई हैं. जानिए उनके बारे में भी डिटेल में.

Swiggy Instamart से CEO अमितेश झा ने दिया इस्‍तीफा, Myntra से आईं नंदिता सिन्‍हा बनीं नई चीफ
Swiggy Instamart की लीडरशिप में बड़ा बदलाव!
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

ऑनलाइन फूड और ग्रॉसरी प्‍लेटफॉर्म स्विगी (Swiggy) में बड़ा लीडरशिप बदलाव हुआ है. कंपनी के क्विक कॉमर्स बिजनेस इंस्‍टामार्ट (Instamart) से CEO अमितेश कुमार झा (Amitesh Kumar Jha resign) ने इस्‍तीफा दे दिया है. वहीं उनकी जगह कंपनी ने Myntra की CEO नंदिता सिन्‍हा को Swiggy Instamart का नया CEO नियुक्त किया है. कंपनी में उनका कार्यकाल 3 अगस्‍त से शुरू होगा. 

अमितेश के इस्‍तीफे की वजह साफ नहीं 

अमितेश झा ने आज 28 जुलाई, मंगलवार को अपना इस्तीफा दिया और तत्काल प्रभाव से कंपनी के सीनियर मैनेजमेंट से अलग हो गए. उनके इस्‍तीफे के पीछे की वजह सामने नहीं आई है. स्विगी ने इंस्टामार्ट की ग्रोथ के महत्वपूर्ण चरणों के दौरान अमितेश कुमार झा के योगदान के लिए आभार व्यक्त किया है. 

स्विगी ग्रुप के CEO श्रीहरशा मजेटी ने सिन्हा को 'देश के सबसे कुशल उपभोक्ता इंटरनेट लीडर्स में से एक' बताया और कहा कि वह व्यवसाय में ग्राहकों के प्रति अटूट समर्पण के उदाहरण हैं. उन्होंने झा को इंस्टामार्ट को विकास के एक महत्वपूर्ण मुकाम पर पहुंचाने का श्रेय भी दिया, जिसमें नॉइस (Noice) जैसी पहल, प्लेटफॉर्म की विशिष्टता रणनीति को मजबूत करना और कंट्रीब्‍यूशन मार्जिन में सुधार शामिल हैं.

कौन हैं नई CEO नंदिता सिन्‍हा? 

स्विगी में नई CEO के तौर पर आने वालीं नंदिता सिन्हा, फिलहाल ई-कॉमर्स दिग्‍गज फ्लिपकार्ट से जुड़ी कंपनी Myntra की CEO यानी मुख्य कार्यकारी अधिकारी रही हैं. वहां CEO के रूप में काम करने के बाद वो इंस्टामार्ट में शामिल हुई हैं. 

दो दशकों से अधिक के अपने करियर में, उन्होंने मिंत्रा, फ्लिपकार्ट, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज और हिंदुस्तान यूनिलीवर में लीडरशिप पदों पर रहते हुए फैशन, ई-कॉमर्स और FMCG सहित कंज्‍यूमर बिजनेस में अच्‍छा-खासा अनुभव हासिल किया है. 

स्विगी की लिस्टिंग के बाद कई बड़े बदलाव 

शेयर मार्केट में स्विगी के सार्वजनिक रूप से लिस्‍ट होने के बाद से इसकी लीडरशिप में कई बड़े बदलाव हुए हैं. फरवरी 2025 से अब तक 6 इस्‍तीफे हो चुके हैं. इससे पहले जिन लोगों ने कंपनी छोड़ी है उनमें कंपनी सेक्रेटरी और कंप्लायंस ऑफिसर एम श्रीधर, स्वतंत्र निदेशक साहिल बरुआ, नामित निदेशक सुमेर जुनेजा, आनंद डेनियल और रोजर क्लार्क राबलेस, को-फाउंडर लक्ष्मी नंदन रेड्डी ओबुल शामिल हैं. वहीं इंस्टामार्ट के सीनियर अधिकारी अंकित जैन और हरि कुमार ने भी कंपनी छोड़ दी. 

ये भी पढ़ें: प्‍लास्टिक नोटों पर बड़ी खबर: 10-20 रुपये वाले 100-100 करोड़ नोट छापेगा RBI, दूर होगी फुटकर की किल्लत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Swiggy Instamart, Swiggy Instamart News, CEO Resignation, CEO Resigns
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com