Stock Market Updates: भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के पहले दिन सपाट नोट पर खुला. आज यानी 11 मार्च को शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है.सोमवार को सेंसेक्स मामूली बढ़कर के साथ 74,175.93 के लेवल पर खुला , जिसके बाद शुरुआती कारोबार के दौरान यह 74,187.35 तक जाने के बाद वापस गिरकर 73,976.33 तक जा पहुंचा. वहीं, निफ्टी भी मामूली तेजी के साथ 22,517.50 के लेवल पर खुला और 22,526.60 के अपने 52-वीक हाई लेवल पर जा पहुंचा. हालांकि थोड़ी देर बाद गिरकर 22,460.95 के निचले स्तर तक जा पहुंचा.
9:30 बजे के करीब सेंसेक्स 39.60 अंक(0.053%)की गिरावट के साथ 74,079.79 पर और निफ्टी 4.30 अंक (0.019%) के नुकसान के साथ 22,489.25 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया.
निफ्टी पर शुरुआती कारोबार के दौरान हीरो मोटोकॉर्प, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, बजाज फाइनेंस, सिप्ला और अल्ट्राटेकसीमेंट प्रमुख रूप से लाभ में रहे, जबकि पावर ग्रिड कॉर्प, बीपीसीएल, टाटा स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और टाटा मोटर्स नुकसान में कारोबार कर रहे थे.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से सात के मार्केट कैप में सामूहिक रूप से 71,301.34 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई. सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 74,119.39 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ. जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 22,493.55 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर बंद हुआ. वहीं, हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को ‘महाशिवरात्रि' के अवसर पर शेयर बाजार बंद थे.
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने इस महीने (मार्च में) अबतक भारतीय शेयर बाजारों में 6,139 करोड़ रुपये डाले हैं. डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, इससे पहले फरवरी में उन्होंने शेयरों में 1,539 करोड़ रुपये डाले थे. वहीं जनवरी में उन्होंने 25,743 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे. हालांकि, इस साल अबतक एफपीआई ने भारतीय शेयर बाजार से कुल मिलाकर 18,000 करोड़ रुपये निकाले हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं