भारत में जैसे बॉलीवुड या क्रिकेट का हर कोई दीवाना है, वैसे ही पूरी दुनिया अब K-Pop जैसे BTS, Blackpink, K-Drama जैसे Squid Game, और K-Food की दीवानी हो चुकी है. यह पागलपन दक्षिण कोरिया के लिए अब एक बहुत बड़ा बिजनेस बन चुका है. साउथ कोरिया ने दुनिया को दिखा दिया है कि पैसा कमाने के लिए सिर्फ फैक्ट्रियां ही नहीं, बल्कि 'सॉफ्ट पावर' जैसे म्यूजिक, फिल्म और फूड भी काफी है. आज 'कोरियन लहर' यानी हेलियू (Hallyu) दुनिया भर में ऐसी चली है कि कोरिया का खजाना लबालब भर रहा है.
K-Culture बना मल्टी-बिलियन डॉलर इकोनॉमी
दक्षिण कोरिया ने K-Culture को केवल एंटरटेनमेंट तक सीमित नहीं रखा है, बल्कि यह एक मल्टी-बिलियन डॉलर इकोनॉमी में बदल दिया है. आज दुनिया भर में छाए 'कोरियन वेव' (Hallyu) के दम पर दक्षिण कोरिया का खजाना तेजी से भर रहा है.
korea.net की 2024 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल कोरियन कल्चर से जुड़े प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का निर्यात 5.1% बढ़कर करीब ₹1.25 लाख करोड़ ($14.16 बिलियन) के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है.
- रिपोर्ट के मुताबिक, इस उछाल में सबसे बड़ा हाथ टूरिज्म और कंज्यूमर गुड्स का रहा है, जिनमें 21.8% की जबरदस्त ग्रोथ देखी गई.
- कोरोना महामारी खत्म होने के बाद लोग बड़ी संख्या में दक्षिण कोरिया घूमने पहुंच रहे हैं.
- कोरियाई कारों, एक्सेसरीज, फूड (जैसे रामेन) और कॉस्मेटिक्स (K-Beauty) की मांग दुनिया भर में तेजी से बढ़ी है.
यह निर्यात सिर्फ शुरुआत है. जिस तरह से के-कल्चर की दीवानगी बढ़ रही है, यह आंकड़ा आने वाले समय में और भी चौंकाने वाला होगा.
₹1 लाख करोड़ से ज्यादा का निर्यात
साल 2022 से 2024 के बीच कोरियाई कंटेंट (K-content) का निर्यात रिकॉर्ड $14 बिलियन (करीब ₹1.25 लाख करोड़) के पार पहुंच गया है. इसमें गानें, ड्रामा और वेबटून शामिल हैं.
अकेले 'BTS' का जलवा
आपको जानकर हैरानी होगी कि अकेले BTS बैंड दक्षिण कोरिया की अर्थव्यवस्था में हर साल करीब $3.6 बिलियन (लगभग ₹30,000 करोड़) का योगदान देता है. यह किसी बड़ी कंपनी की कुल कमाई के बराबर है.
K-Beauty और K-Food की दीवानगी
जब लोग के-ड्रामा देखते हैं, तो वो उन्हीं की तरह दिखना और खाना चाहते हैं. इसका नतीजा यह हुआ कि 2024 में कोरियाई ब्यूटी प्रोडक्ट्स (Cosmetics) का निर्यात $10 बिलियन को पार कर गया.
2030 का मेगा प्लान
दक्षिण कोरिया की सरकार यहीं रुकने वाली नहीं है. उनका लक्ष्य है कि 2030 तक कल्चरल एक्सपोर्ट को बढ़ाकर $36 बिलियन (करीब ₹3 लाख करोड़) तक ले जाया जाए.
कैसे दुनिया भर में लोग 'K-ब्रांड' के हो रहे हैं दीवाने?
दिलचस्प बात यह है कि अब सऊदी अरब, मिस्र (Egypt) और यूएई (UAE) जैसे देशों में भी के-कल्चर का जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है. मिडिल ईस्ट के इन देशों में लोग कोरियाई कंटेंट को न सिर्फ पसंद कर रहे हैं, बल्कि उसे अपनी लाइफस्टाइल में भी शामिल कर रहे हैं.
जहां एक तरफ खाने-पीने और घूमने का शौक बढ़ा है, वहीं वीडियो गेम्स के निर्यात में 12.1% की गिरावट आई है. हालांकि, दुनिया के 26 देशों में किए गए सर्वे से पता चला है कि Hallyu Status Index में लगातार सुधार हो रहा है और लोग इसे पहले से ज्यादा पॉजिटिव रूप में देख रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं