Market Closing: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन पर बाजार में हरियाली छाई रही. निवेशकों ने मुनाफावसूली को पीछे छोड़ते हुए, खरीदारी पर फोकस किया. नतीजन सेंसेक्स 231 अंकों की बढ़त के साथ 75,415 पर और निफ्टी करीब 65 अंकों की तेजी के साथ 23,719 लेवल पर बंद हुआ. आज के सेशन में बैंकिंग सेक्टर ने कमाल ही कर दिया. इसके अलावा पेंट्स और सीमेंट शेयर्स ने बाजार को अच्छा सपोर्ट दिया. हालांकि फार्मा और पावर सेक्टर में आज बिकवाली का दौर दैखा गया. इस खबर में आपको बताते हैं कि आज के कारोबारी दिन में किन शेयरों ने निवेशकों को परेशान किया और किसने पैसा बनाकर दिया.

Market Closing
टॉप 5 गेनर्स
ट्रेंट (3.19)
एक्सिस बैंक (2.66)
आईसीआईसीआई बैंक (1.91)
एशियन पेंट (1.42)
एचडीएफसी बैंक (1.28)
टॉप 5 लूजर्स
सन फार्मा (-2.67)
आइटीसी (-1.95)
पावर ग्रिड (-1.74)
बीईएल (-1.00)
भारती एयरटेल (-0.67)
दिन की कैसी रही शुरुआत
भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सपाट रही. शुरुआती मिनटों की सुस्ती के बाद बाजार में हल्का सुधार देखा गया और सुबह 9:15 बजे प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में आ गए. मुंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 180.63 अंक (0.24%) की बढ़त के साथ 75,363.99 के स्तर पर ट्रेड करता दिखा. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 50 भी 48.10 अंक (0.20%) की मजबूती लेकर 23,702.80 के स्तर पर पहुंच गया.
कच्चे तेल की चाल
अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत की वजह से निवेशकों का रुख बदल रहा है, जिससे कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. लगातार तीन दिनों तक गिरावट के बाद अब तेल के दाम फिर बढ़ने लगे हैं. एशियाई बाजार की शुरुआती ट्रेडिंग में ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 1.9% बढ़कर 104.52 डॉलर प्रति बैरल हो गई, वहीं WTI क्रूड भी 1.5% चढ़कर 97.81 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं