विज्ञापन
This Article is From Feb 03, 2026

अमेरिका संग ट्रेड डील से झूमा रुपया, डॉलर के मुकाबले 119 पैसे चढ़ा  

अमेरिकी शुल्क में कटौती से भारत की वैश्विक स्थिति मजबूत हुई और विदेशी निवेशकों की वापसी संभावित हुई. भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद रुपया डॉलर के मुकाबले 119 पैसे मजबूत होकर 90.30 पर पहुंचा.

अमेरिका संग ट्रेड डील से झूमा रुपया, डॉलर के मुकाबले 119 पैसे चढ़ा  
Rupee vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपया मज‍बूत

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता (India-US Trade Deal) होने की खबर के बाद मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 119 पैसे की जोरदार बढ़त के साथ 90.30 पर पहुंच गया. विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी शुल्क में कटौती से पूरी तस्वीर बदल गई है. इससे दुनिया के सामने भारत की स्थिति मजबूत हुई है और भारतीय बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों की वापसी के दरवाजे खुल गए हैं.

डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.30 पर खुला, जो पिछले बंद स्तर 91.49 के मुकाबले 119 पैसे की बढ़त दर्शाता है. इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.20 प्रतिशत गिरकर 97.43 पर था.

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 66.03 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 1,832.46 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rupee Dollar, Rupee Dollar Conversion Rate, Rupee Dollar Currency Exchange, Dollar Index Declines, Dollar Index Rise
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com