विज्ञापन

रॉबर्ट कियोसाकी ने बता दिया सोने-चांदी का भविष्य, बिटकॉइन पर बोले- मैं और खरीदूंगा

Robert Kiyosaki on Gold-Silver Prices: कियोसाकी ने कहा मार्केट क्रैश सेल की तरह होते हैं, जहां बड़े-बड़े शेयर बहुत सस्ते मिल सकते हैं. यही खरीदारी आगे अमीर बनाने का रास्ता तय करती है.

रॉबर्ट कियोसाकी ने बता दिया सोने-चांदी का भविष्य, बिटकॉइन पर बोले- मैं और खरीदूंगा

Robert Kiyosaki on Gold-Silver Prices: रिच डैड पुअर डैड के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने निवेशकों को एक बार फिर बड़ा मैसेज दिया है. सोने-चांदी की कीमतों में हो रही उथल-पुथल के बीच उन्होंने अमीर बनने का सबसे बड़े अवसर के बारे में बात कही है. इन्वेस्टर्स को अलर्ट करते हुए उन्होंने कहा कि इतिहास का सबसे बड़ा शेयर बाजार क्रैश बहुत नजदीक है. उन्होंने इस क्रैश को अमीर बनने का सबसे बड़ा मौका बताया.

2013 की भविष्यवाणी की बात

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कियोसाकी ने याद दिलाया कि उन्होंने 2013 में अपनी किताब रिच डैड पुअर डैड में जिस बड़े क्रैश की बात कही थी, वो अब हमारे दरवाजे पर दस्तक दे रहा है. उनके अनुसार, यह क्रैश उन लोगों के लिए एक बुरे सपने जैसा होगा जो तैयार नहीं हैं, लेकिन उन लोगों के लिए एक जैकपॉट साबित होगा जिन्होंने सही शेयरों में पैसा लगाया हुआ है.

बिटकॉइन पर भरोसा

रॉबर्ट कियोसाकी के अनुसार वो इस बिटकॉइन को लेकर बहुत बुलिश हैं. उन्होंने कहा, "मैं आने वाले क्रैश का इंतजार नहीं कर पा रहा हूं. मेरे पास असली सोना, चांदी, एथेरियम और बिटकॉइन है. मैं बिटकॉइन पर इतना बुलिश हूं कि जैसे-जैसे इसकी कीमत गिरेगी, मैं इसे और ज्यादा खरीदता जाऊंगा."

Robert Kiyosaki on Gold-Silver Prices

Robert Kiyosaki on Gold-Silver Prices

बिटकॉइन पर क्यों रॉबर्ट की यह सलाह?

कियोसाकी ने कहा दुनिया में केवल 21 मिलियन बिटकॉइन ही हैं और लगभग इतने ही सर्कुलेशन में आ चुके हैं. उनका मानना है कि जब लोग घबराहट में अपनी शेयर बेचेंगे तब बिटकॉइन खरीदना सबसे समझदारी भरा फैसला होगा. उनके अनुसार, सोना, चांदी और क्रिप्टो ही वो जरिया है जो निवेशकों को अमीर बना सकती हैं.

निवेशकों के लिए सलाह

कियोसाकी ने कहा मार्केट क्रैश सेल की तरह होते हैं, जहां बड़े-बड़े शेयर बहुत सस्ते मिल सकते हैं. यही खरीदारी आगे अमीर बनाने का रास्ता तय करती है. ऐसे में निवेशक वो निवेश के साधन चुनें, जो भविष्य में आपको पैसे से पैसा बनाकर दे सकते हैं. 

लेखक के बारे में
img
शुभम उपाध्याय
shubham.upadhyay@ndtv.com
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Robert Kiyosaki Prediction, Stock Market Crash 2026, Bitcoin Price Prediction, Rich Dad Poor Dad Author, Crypto Investment Strategy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com