Diwali Retail Business: दिवाली के मौके पर देश के बड़े और छोटे बाज़ारों में रौनक और उत्साह है. दुकानें सजी हैं और बाज़ारों में लोगों की भीड़ हर तरफ दिख रही है. देश के सबसे बड़े व्यापारी संगठन कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स का अनुमान है कि इस दिवाली और त्योहारों के सीजन में 4.25 लाख करोड़ रुपये के रिटेल व्यापार का अनुमान है.
विदेशों से भी ऑर्डर
खचाखच भरे दिल्ली के लक्ष्मी नगर मार्केट की सिंगला गिफ्ट गैलरी में भगवान की मूर्तियों से लेकर सजावटी सामानों की भरमार है.सबसे ज्यादा डिमांड अयोध्या में नए राम मंदिर की रेप्लिका और वहां स्थापित भगवान राम की नई मूर्ति की है.गैलरी के मालिक सुदेश जैन के मुताबिक नए राम मंदिर के लगभग सभी रिप्लिका बिक चुके हैं.सुदेश ने एनडीटीवी से कहा, "आम लोगों में नए राम मंदिर और भगवान राम की नई मूर्ति को लेकर काफी ज्यादा डिमांड है.सारी मूर्तियां बिक चुकी हैं,सिर्फ एक मॉडल बचा है.विदेश से भी ऑर्डर्स आ रहे हैं,शॉप में सिर्फ एक पीस बचा है".दुकानदार त्रिलोक चंद सिंघल कहते हैं, हमने नए राम मंदिर के रेप्लिका का स्टॉक फिर आर्डर किया है.अमेरिका और दूसरे देशों से भी ऑर्डर्स आ रहे हैं.
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात
टू व्हीलर की बिक्री बढ़ी
इसी महीने सोसाइटी ऑफ़ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफक्चरर्स की तरफ से जारी आकड़ों के मुताबिक इस वित्तीय साल की दूसरी तिमाही में ऑटो सेल्स में पिछले साल के मुकाबले 8.9% तक बढ़ोतरी दर्ज़ की गयी है.सबसे ज़्यादा बढ़ोतरी Two Wheeler और थ्री व्हीलर सेगमेंट में दर्ज़ की गयी है.हालांकि पैसेंजर और कमर्शियल गाड़ियों की बिक्री में दूसरी तिमाही में कुछ गिरावट दर्ज़ की गयी.अब त्योहारों के इस सीजन में फिर से पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री में सुधार होता दिख रहा है.
पिछली बार से अच्छी दीवाली
टी आर सहनी मोटर्स के सीईओ राजीव साहनी कहते हैं, पिछले दिवाली सीजन के मुकाबले इस साल ग्रोथ डबल डिजिट में है. राजीव साहनी ने एनडीटीवी से कहा, "इस दिवाली सीजन में गाड़ियों की बिक्री में अच्छा सुधार हुआ है. पिछले साल के मुकाबले इस साल दिवाली सीजन के दौरान हमारा ग्रोथ डबल डिजिट में है. भारतीय अर्थव्यवस्था तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है इसकी वजह से मार्केट में सेंटीमेंट अच्छा है. डिमांड में सुधार हुआ है, क्योंकि लोगों के पास पैसा है और वह खर्च कर रहे हैं. हमें उम्मीद है कि अगले 2 महीने गाड़ियों की बिक्री में और सुधार होगा".
अर्थव्यवस्था मजबूती का संकेत
Confederation of All India Traders (CAIT) के मुताबिक इस त्योहारों के सीजन में अच्छा रिटेल व्यापार होने की उम्मीद है. CAIT के सेक्रेटरी जनरल और चंडी चौक से सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने एनडीटीवी से कहा, "बाज़ारों में चारों तरफ़ वोकल फॉर लोकल का असर दिख रहा है.दुर्गा पूजा से शुरू हुए त्योहारों के सीजन के दौरान इस साल दिवाली तक 40 दिनों के दौरान देश में करीब 4.25 लाख करोड़ रुपये का रिटेल व्यापार होने की उम्मीद है".ज़ाहिर है, त्योहारों के सीजन में रिटेल व्यापार में बढ़ोतरी से देश में आर्थिक सेंटीमेंट में काफी सुधार हुआ है और अर्थव्यवस्था और मज़बूत हुई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं