विज्ञापन

न पासवर्ड चाहिए, न PRAN नंबर! सिर्फ OTP से खुलेगा पेंशन अकाउंट, जानें नए पेंशन सहायक AI पोर्टल के दमदार फीचर्स

पेंशनर्श के लिए बड़ी राहत! PFRDA ने लॉन्च किया AI-पावर्ड 'पेंशन सहायक' पोर्टल. अब बिना PRAN नंबर और पासवर्ड के सिर्फ मोबाइल OTP से लॉगिन कर सकेंगे और 22 भाषाओं में अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे.

न पासवर्ड चाहिए, न PRAN नंबर! सिर्फ OTP से खुलेगा पेंशन अकाउंट, जानें नए पेंशन सहायक AI पोर्टल के दमदार फीचर्स
Pension Sahayak Portal: पेंशनर्श की हर टेंशन खत्म! APY और NPS सब्सक्राइबर्स की मौज!

पेंशन और NPS से जुड़ी शिकायतों को आसान बनाने के लिए पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने नया AI बेस्ड प्लेटफॉर्म 'पेंशन सहायक' लॉन्च किया है. यह नया पोर्टल सब्सक्राइबर्स को पहले से ज्यादा तेज, आसान और पारदर्शी तरीके से सहायता देने के लिए तैयार किया गया है. खास बात यह है कि अब शिकायत दर्ज करने या स्टेट्स देखने के लिए परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर (PRAN) और पासवर्ड याद रखने की जरूरत नहीं होगी. केवल मोबाइल नंबर और OTP के जरिए लॉगिन करके कई सर्विस का फायदा लिया जा सकेगा.

अब PRAN नंबर और पासवर्ड याद रखने की जरूरत नहीं

नए पेंशन सहायक (PFRDA Pension Sahayak) पोर्टल में लॉगिन प्रक्रिया को काफी आसान बनाया गया है. अब सब्सक्राइबर अपने मोबाइल नंबर और OTP की मदद से तुरंत लॉगिन कर सकते हैं. पहले शिकायत दर्ज करने के लिए PRAN नंबर और पासवर्ड की जरूरत होती थी, लेकिन अब यह झंझट खत्म हो गया है. इससे उन लोगों को भी राहत मिलेगी जो अक्सर अपना PRAN नंबर या पासवर्ड भूल जाते हैं.

एक लॉगिन में दिखेंगे सभी PRAN अकाउंट

नए पोर्टल की एक बड़ी खासियत यह है कि एक मोबाइल नंबर से जुड़े सभी PRAN अकाउंट एक ही लॉगिन में दिखाई देंगे. पहले हर PRAN के लिए अलग-अलग लॉगिन करना पड़ता था, लेकिन अब सब कुछ एक ही जगह उपलब्ध होगा. इससे कई अकाउंट रखने वाले सब्सक्राइबर्स का काम काफी आसान हो जाएगा.

PRAN भूल गए हैं तो भी नहीं होगी परेशानी

अगर किसी सब्सक्राइबर को अपना PRAN नंबर याद नहीं है, तब भी वह आसानी से अपनी जानकारी हासिल कर सकता है. मोबाइल OTP से लॉगिन करने के बाद उससे जुड़े PRAN अपने आप स्क्रीन पर दिखाई देंगे. PFRDA के मुताबिक अटल पेंशन योजना (APY) के सब्सक्राइबर भी इसका फायदा उठा सकेंगे. 

22 भाषाओं में मिलेगी मदद

पेंशन सहायक पोर्टल को ज्यादा से ज्यादा लोगों के लिए उपयोगी बनाने के लिए इसमें 22 भाषाओं में बातचीत की सुविधा दी गई है. सब्सक्राइबर अपनी पसंद की भाषा में टेक्स्ट या वॉयस के जरिए सवाल पूछ सकते हैं और जानकारी हासिल कर सकते हैं. इससे अलग-अलग राज्यों के लोगों को अपनी भाषा में सहायता मिल सकेगी.

AI देगा तुरंत जवाब, स्टेट्स भी होगा ट्रैक

यह पोर्टल AI टैक्नोलॉजी से लैस है, जिससे कई सामान्य सवालों का जवाब तुरंत मिल सकेगा. इसके अलावा शिकायत दर्ज होने के बाद उसके स्टेट्स को रियल टाइम में ट्रैक भी किया जा सकेगा कि उस पर क्या कार्रवाई हुई.. इससे लोगों को बार-बार अलग-अलग जगह संपर्क करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और पूरी प्रक्रिया ज्यादा पारदर्शी बनेगी. 

शिकायत का समाधान नहीं हुआ तो क्या करें?

अगर किसी शिकायत का समाधान नहीं होता है तो सब्सक्राइबर सीधे NPS Trust तक मामला पहुंचा सकते हैं. जरूरत पड़ने पर ओम्बड्समैन (Lokpal)  के पास ऑनलाइन अपील करने की सुविधा भी उपलब्ध है. यानी शिकायत के समाधान के लिए पूरा सिस्टम अब एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया गया है.

पुराने CGMS पोर्टल से कितना अलग है नया सिस्टम?

पहले CGMS ग्रिवांस पोर्टल में शिकायत दर्ज करने के लिए PRAN नंबर और पासवर्ड याद रखना जरूरी था. हर अकाउंट के लिए अलग लॉगिन करना पड़ता था और सही विकल्प तक पहुंचना भी कई बार मुश्किल हो जाता था. वहीं नए पेंशन सहायक पोर्टल में मोबाइल नंबर और OTP के जरिए आसान लॉगिन, सभी PRAN की एक साथ जानकारी, AI सपोर्ट और  क्लियर इंटरफेस दिया गया है. इससे शिकायत दर्ज करना और उसका समाधान पाना पहले की तुलना में काफी आसान हो गया है.

कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल?

PFRDA ने बताया है कि सब्सक्राइबर पेंशन सहायक पोर्टल  https://pensionsahayak.pfrda.org.in/ पर  जाकर इस सेवा का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा व्हाट्सएप नंबर 9217180386 पर मैसेज करके भी सहायता प्राप्त की जा सकती है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com