देश के करोड़ों EPF खाताधारकों के लिए गुड न्यूज है. सरकारी सूत्रों ने NDTV को बताया है कि करोड़ों खाताधारकों के खाते में 15 जुलाई तक PF के ब्याज की राशि आ जाएगी. कुल EPFO मेंबर्स यानी खाताधारकों में करीब 9 करोड़ एक्टिव खाताधारक हैं, जबकि बड़ी संख्या में रिटायर हो चुके सदस्यों को भी कंट्रीब्यूशन खत्म होने के 3 साल तक PF का ब्याज मिलता रहता है. इस तरह कुल मिलाकर 34 करोड़ EPFO मेंबर्स को PF के ब्याज का पैसा मिलेगा.
ऑटो प्रोसेस किया जा रहा इंटरेस्ट
श्रम मंत्रालय से जुड़े सूत्रों ने बताया कि EPFO खाताधारकों को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए मिलने वाले ब्याज को ऑटो प्रोसेस किया जा रहा है. सरकार ने वर्ष 2025-26 के लिए 8.25% की दर से ब्याज देने का फैसला लिया है.
- सूत्रों ने बताया कि देश के अलग-अलग हिस्सों में EPFO कार्यालयों की ओर से फील्ड वेरिफकेशन किया जा रहा है. अधिकारियों ने बताया कि अभी एक से दो दिन तक फील्ड वेरिफकेशन चलेगा.
- इसके बाद 34 करोड़ EPFO खाताधारकों को 1.44 लाख करोड़ से ज्यादा राशि दी जानी है. सभी के EPF खाते में ब्याज 15 जुलाई तक क्रेडिट कर दिया जाएगा.
- पुरानी व्यवस्था के तहत सभी EPFO खाताधारकों को ब्याज मिलते-मिलते अक्टूबर-नवंबर बीत जाता था, लेकिन नई व्यवस्था के तहत ब्याज क्रेडिट होने की प्रक्रिया में तेजी आई है.
- फिलहाल इस वर्ष के लिए ब्याज जून बीतते ही, जुलाई में क्रेडिट हो रहा है. अधिकारियों के मुताबिक, आने वाले समय में इससे भी जल्दी ब्याज क्रेडिट हो सकेगा.
आपके खाते में कितना ब्याज आएगा?
पिछले दिनों EPFO की ओर से ये जानकारी दी गई थी कि वर्ष 2025-26 के लिए सरकार ने PF की जमा राशि पर 8.25% की दर से ब्याज देने का फैसला लिया है. सवाल ये है कि PF के ब्याज का कैलकुलेशन कैसे होता है. बहुत से लोग ये नहीं जानते.
दरअसल, PF अकाउंट में ब्याज का कैलकुलेशन हर महीने के रनिंग बैलेंस पर तो होता है और हर वित्त वर्ष के आखिर में 31 मार्च को टोटल ब्याज कैलकुलेट कर क्रेडिट किया जाता है.
PF के ब्याज का कैलकुलेशन समझ लीजिए
EPFO आपके PF के ब्याज का कैलकुलेशन हर महीने के क्लोजिंग बैलेंस पर करता है. सरकार चूंकि सालाना ब्याज दर का ऐलान करती है, इसलिए हर महीने के क्लोजिंग बैलेंस पर ब्याज कैलकुलेट करने से पहले सालाना ब्याज दर को 12 से भाग देने पर हर महीने की दर पता चल जाएगी. इस बार सरकार ने 8.25% की सालाना ब्याज दर का ऐलान किया है.
- मंथली ब्याज दर का फॉर्मूला: 12×100/सालाना ब्याज दर
- इस बार मंथली ब्याज दर होगी= 12×100/8.25 =0.006875
- यानी 0.6875%
हर महीने 10,000 जमा होते हैं तो कितना ब्याज मिलेगा?
मान लेते हैं कि आपने 1 अप्रैल 2025 से नौकरी शुरू की है और हर महीने 10,000 रुपये PF खाते में जमा होते हैं. यानी मार्च के आखिर तक 1,20,000 रुपये केवल PF के हुए. अब समझते हैं कि ब्याज के साथ आपका कुल कॉपर्स क्या होगा.
अप्रैल 2025
- अप्रैल में जमा राशि: 10,000 रुपये
- मंथली क्लोजिंग बैलेंस: 10,000 रुपये
- अप्रैल का ब्याज: 10,000×(12×100/8.25)= 10,000×0.006875 = 68.75 रुपये
मई 2025
- मई महीने का क्लोजिंग बैलेंस: 10,000+10,000= 20,000 रुपये
- मई का ब्याज: 20,000×(12×100/8.25)= 137.50 रुपये
जून 2025
- जून का का क्लोजिंग बैलेंस: 30,000 रुपये
- जून का ब्याज: 30,000×(12×100/8.25)=206.25 रुपये
इसी तरह हर महीने क्लोजिंग बैलेंस 10-10 हजार रुपये बढ़ता जाएगा और उस पर ब्याज की राशि भी बढ़ती जाएगी.
किस महीने का कितना ब्याज जुड़ेगा?
- अप्रैल 2025 में ब्याज= 68.75 रुपये
- मई 2025 में ब्याज= 137.50 रुपये
- जून 2025 में ब्याज= 206.25 रुपये
- जुलाई 2025 में ब्याज= 275.00 रुपये
- अगस्त 2025 में ब्याज= 343.75 रुपये
- सितंबर 2025 में ब्याज= 412.50 रुपये
- अक्टूबर 2025 में ब्याज= 481.25 रुपये
- नवंबर 2025 में ब्याज= 510.00 रुपये
- दिसंबर 2025 में ब्याज= 618.75 रुपये
- जनवरी 2025 में ब्याज= 687.50 रुपये
- फरवरी 2025 में ब्याज= 756.25 रुपये
- मार्च 2025 में ब्याज= 825.00 रुपये
इस तरह कुल ब्याज: 5,362.50 रुपये
31 मार्च तक जमा राशि पर ब्याज जोड़कर आपका कॉर्पस तैयार हो जाएगा.
यानी 1,20,000 + 5,362.50 = 1,25,362.50 रुपये
अब ये राशि वित्त वर्ष 2026-27 के लिए ओपनिंग बैलेंस हो जाएगी. यानी अप्रैल में (1,25,362.50 + 10,000) कुल 1,35,362.50 रुपये पर ब्याज का कैलकुलेशन होगा.
ये भी पढ़ें: Income Tax पर बड़ी खबर: 2026-27 के ITR-5 फॉर्म के लिए एक्सेल यूटिलिटी जारी, जानिए किन्हें भरना है जरूरी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं