Premium Petrol Prices Hiked in India: मिडिल ईस्ट के तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में मची हलचल का असर अब भारतीय पेट्रोल पंपों पर दिखने लगा है. अगर आप अपनी कार या बाइक में हाई-परफॉर्मेंस वाला पेट्रोल डलवाते हैं, तो यह खबर आपके लिए है. तेल कंपनियों ने पावर पेट्रोल की कीमतों में इजाफा कर दिया है, जिससे लग्जरी गाड़ियां चलाने वालों की जेब पर बोझ बढ़ेगा. देश की बड़ी तेल कंपनियों जैसे HPCL ने अपने प्रीमियम पेट्रोल जिसे 'Power' या 'XP95' भी कहा जाता है, की कीमतों में ₹2 प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी है.
इस बदलाव के साथ, पावर पेट्रोल और एक्सपी95 जैसे ब्रांडेड फ्यूल की कीमत लगभग 111.68 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर लगभग 113.77 रुपए प्रति लीटर हो गई है.
अगर आप अपने गाड़ी के बेहतर माइलेज और इंजन की लंबी उम्र के लिए इस खास फ्यूल का इस्तेमाल करते हैं, तो अब आपको इसके लिए एक्स्ट्रा पैसे चुकाने होंगे, क्योंकि यह बढ़ोतरी सिर्फ प्रीमियम पेट्रोल पर हुई है, जिसे लोग बेहतर माइलेज और इंजन की अच्छी परफॉर्मेंस के लिए इस्तेमाल करते हैं.
आम आदमी को राहत, रेगुलर पेट्रोल के दाम नहीं बढ़े
राहत की बात यह है कि इस बढ़ोतरी का असर आम जनता पर नहीं पड़ेगा. तेल कंपनियों ने नॉर्मल (Regular) पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. मिडिल क्लास और आम वाहन चालक जो अपनी गाड़ियों में रेगुलर पेट्रोल डलवाते हैं, उन्हें फिलहाल पुरानी कीमतों पर ही राहत मिलती रहेगी.
देश के प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल के रेट (Petrol Price Today)
दिल्ली में आज एक लीटर पेट्रोल ₹94.77 के भाव पर मिल रहा है.
मुंबई में पेट्रोल की कीमत ₹103.54 प्रति लीटर है
कोलकाता में आज पेट्रोल ₹105.45 प्रति लीटर पर स्थिर है .
चेन्नई में आज पेट्रोल ₹100.84 प्रति लीटर की दर से बिक रहा है.
प्रीमियम पेट्रोल महंगा, लेकिन नॉर्मल पेट्रोल के दाम स्थिर
HPCL ने साफ किया है कि यह बढ़ोतरी सिर्फ उसके प्रीमियम ब्रांडेड पेट्रोल जैसे 'Power' पर की गई है. आम जनता के लिए राहत की बात यह है कि नॉर्मल पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यानी आम वाहन चालकों को फिलहाल पुरानी दरों पर ही पेट्रोल मिलता रहेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं