विज्ञापन

Petrol Diesel Price Today: 1 जुलाई को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, चेक करें अपने शहर का ताजा भाव

Petrol Diesel Rate Today 1 July: दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पटना समेत प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल-डीजल के लिए आपको कितने रुपये चुकाने होंगे? यहां देखें पूरी लिस्ट

Petrol Diesel Price Today: 1 जुलाई को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, चेक करें अपने शहर का ताजा भाव
Petrol Diesel Price Today: तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल के नए रेट हर महीने जारी करती हैं .

Petrol Diesel Price on 1 July: देश भर में  पेट्रोल- डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए गए हैं. 1 जुलाई को देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. तेल कंपनियों ने आज भी पुराने रेट ही जारी रखे हैं. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढाव बना हुआ है. अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के कारण ब्रेंट क्रूड की कीमत बढ़कर 73.45 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है. इसके बावजूद भारत में फिलहाल पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं. ऐसे में जान लें आज के दिन आपके शहर में 2 लीटर पेट्रोल-डीजल किस रेट पर बिक रहा है.

एक महीने पहले बढ़े थे पेट्रोल-डीजल के दाम

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बदलाव 25 मई को हुआ था. उस समय तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में करीब 7.50 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में करीब 7.60 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी. इसके बाद से अब तक दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

आपके शहर में आज पेट्रोल का रेट (Petrol Price Today)

  • दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
  • कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है
  • चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
  • मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
  • लखनऊ में पेट्रोल 102.05 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
  • अयोध्या में पेट्रोल 102.40 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
  • भोपाल में पेट्रोल 114.65 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
  • इंदौर में पेट्रोल 114.61 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है
  • जयपुर में पेट्रोल 112.66 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है
  • पटना में पेट्रोल 112.70 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.

आपके शहर में आज डीजल का रेट (Diesel Price Today)

आज दिल्ली में डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. कोलकाता में डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर, चेन्नई में 99.55 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 97.83 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. लखनऊ में डीजल 99.28 रुपये प्रति लीटर, अयोध्या में 97.87 रुपये प्रति लीटर, भोपाल में 99.74 रुपये प्रति लीटर, इंदौर में 99.70 रुपये प्रति लीटर, जयपुर में 97.78 रुपये प्रति लीटर और पटना में डीजल 99.87 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.

आज से लागू हुए पेट्रोल -डीजल के नए नियम

आज यानी 1 जुलाई से सरकार ने एक अहम फैसला लागू कर दिया है. अब इंडस्ट्री, कंपनियां और दूसरे बड़े ग्राहक पेट्रोल पंप से पेट्रोल और डीजल खरीदने पर लगी लिमिट से बाहर हो गए हैं. यह रोक 12 जून को पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ऑयल सप्लाई को सुरक्षित रखने के लिए लगाई गई थी. अब सरकार ने यह पाबंदी हटा दी है, जिससे बड़ी मात्रा में तेल खरीदने की पहले जैसी सुविधा फिर से शुरू हो गई है.

पेट्रोल और डीजल पर टैक्स में भी बदलाव

सरकार ने 1 जुलाई से पेट्रोल, डीजल और एटीएफ के एक्सपोर्ट पर लगने वाले टैक्स में भी बदलाव किया है. पेट्रोल के एक्सपोर्ट पर टैक्स 1.50 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 4 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है. वहीं डीजल पर टैक्स 14 रुपये से घटाकर 8.50 रुपये प्रति लीटर और एटीएफ पर 12.50 रुपये से घटाकर 7.50 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है. वित्त मंत्रालय के अनुसार ये नई दरें आज यानी 1 जुलाई से लागू हो गई हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Petrol Diesel Rate Today, Petrol Diesel Price Today, Petrol Price Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com