Petrol Diesel Prices On July 7: दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतों में फिर से तेजी देखने को मिली है. इस बीच सरकारी ऑयल कंपनियों ने हर दिन की तरह आज यानी 7 जुलाई 2026 के लिए पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी कर दिए हैं. राहत की बात यह है कि आज भी देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है. इस तरह 25 मई 2026 के बाद से अब तक पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं. फिलहाल लोगों को पहले वाली कीमत पर ही पेट्रोल और डीजल मिल रहा है.
हालांकि कुछ शहरों में पेट्रोल और डीजल थोड़ा सस्ता तो कहीं थोड़ा महंगा हुआ है. जयपुर में पेट्रोल महंगा हुआ है, जबकि बेंगलुरु वालों को राहत मिली है. ऐसे में अगर आज आप अपनी गाडी में पेट्रोल या डीजल भरवाने जा रहे हैं, तो पहले अपने शहर का लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लें. चलिए फटाफट जान लेते हैं देश के अलग-अलग शहरों में आज पेट्रोल-डीजल किस भाव पर बिक रहा है.
कच्चे तेल के दाम क्यों बढ़ रहे हैं?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में मंगलवार को कच्चे तेल की कीमतों में हल्की तेजी देखने को मिली. ब्रेंट क्रूड करीब 0.39 फीसदी बढ़कर 72.29 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया. वहीं अमेरिकी WTI क्रूड भी 0.26 फीसदी चढकर 68.84 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा. अब बाजार की नजर मिडिल ईस्ट के तनाव से हटकर तेल की सप्लाई और दुनिया भर में मांग पर है. इसी वजह से कच्चे तेल की कीमतों में हल्का उछाल देखने को मिल रहा है.
7 जुलाई को आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का ताजा भाव
- दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
- मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर है.
- कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
- चेन्नई में पेट्रोल 107.76 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर है.
- गुरुग्राम में पेट्रोल 102.97 रुपये और डीजल 95.64 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
- नोएडा में पेट्रोल 101.96 रुपये और डीजल 95.44 रुपये प्रति लीटर है.
- भुवनेश्वर में पेट्रोल 108.97 रुपये और डीजल 100.68 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
- लखनऊ में पेट्रोल 101.86 रुपये और डीजल 95.36 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
- पटना में पेट्रोल 113.37 रुपये और डीजल 99.36 रुपये प्रति लीटर है.
इन शहरों में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, कहां महंगा और कहां सस्ता
चंडीगढ़ में पेट्रोल 101.54 रुपये प्रति लीटर है, जो 3 पैसे महंगा हुआ है. वहीं डीजल 89.47 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है.जयपुर में पेट्रोल 113.19 रुपये प्रति लीटर है, जो 53 पैसे बढ़ा है. वहीं डीजल 98.25 रुपये प्रति लीटर है, जिसमें 47 पैसे की तेजी आई है.बेंगलुरु में पेट्रोल 110.82 रुपये और डीजल 98.77 रुपये प्रति लीटर है. यहां पेट्रोल 86 पैसे और डीजल 79 पैसे सस्ता हुआ है.
पेट्रोल -डीजल कब होगा सस्ता ?
फिलहाल पेट्रोल और डीजल के दाम में जल्द कटौती की उम्मीद नहीं दिख रही है. पेट्रोल- डीजल की कीमतों में बदलाव इस बात पर निर्भर करेगा कि आने वाले दिनों में कच्चे तेल के दाम कितने गिरते हैं और तेल कंपनियां अपनी लागत के हिसाब से क्या फैसला लेती हैं. अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल लंबे समय तक सस्ता रहता है और कीमतें नीचे आती हैं, तभी देश में पेट्रोल और डीजल के दाम कम होने की संभावना है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं