विज्ञापन

Nadir Godrej retirement: गोदरेज ग्रुप में बड़ा बदलाव, 25 साल बाद नादिर गोदरेज छोड़ेंगे कमान, पिरोजशा संभालेंगे विरासत

Nadir Godrej Retirement: बोर्ड ने कंपनी के भविष्य को देखते हुए पिरोजशा गोदरेज को नया चेयरमैन बनाया है. पिरोजशा, जो फिलहाल चेयरमैन-डेसिग्नेट के रूप में काम करेंगे, 14 अगस्त 2026 से आधिकारिक तौर पर गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप के चेयरमैन की जिम्मेदारी संभालेंगे.

Nadir Godrej retirement: गोदरेज ग्रुप में बड़ा बदलाव, 25 साल बाद नादिर गोदरेज छोड़ेंगे कमान, पिरोजशा संभालेंगे विरासत

Nadir Godrej Retirement: कॉर्पोरेट जगत के दिग्गज गोदरेज इंडस्ट्रीज (Godrej Industries) में एक नए युग की शुरुआत होने जा रही है. पिछले 25 सालों से कंपनी की कमान संभाल रहे नादिर गोदरेज ने मैनेजिंग डायरेक्टर और चेयरमैन के पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है. ये बदलाव 13 अगस्त 2026 से लागू होगा.

नादिर गोदरेज का इस्तीफा केवल एक पद को छोड़ना नहीं है, बल्कि एक शानदार पारी का समापन है. उनकी लीडरशिप में गोदरेज इंडस्ट्रीज ने ना केवल अपनी बाजार स्थिति मजबूत की, बल्कि इनोवेशन के नए रिकॉर्ड भी बनाए. बोर्ड ने उनके इस शानदार योगदान को देखते हुए उन्हें 14 अगस्त से चेयरमैन एमेरिटस बनाने का ऐलान किया है. यानी अब वो आदि गोदरेज के साथ मिलकर कंपनी को अपना मार्गदर्शक देते रहेंगे.

पिरोजशा गोदरेज होंगे नए बॉस

बोर्ड ने कंपनी के भविष्य को देखते हुए पिरोजशा गोदरेज को नया चेयरमैन बनाया है. पिरोजशा, जो फिलहाल चेयरमैन-डेसिग्नेट के रूप में काम करेंगे, 14 अगस्त 2026 से आधिकारिक तौर पर गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप के चेयरमैन की जिम्मेदारी संभालेंगे. पिरोजशा को उनकी आधुनिक सोच और रियल एस्टेट सेक्टर में गोदरेज प्रॉपर्टीज को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए जाना जाता है.

ये भी पढ़ें- तेजस लड़ाकू विमान के इंजन देश में ही रिपेयर होंगे! एयर फोर्स ने इस कंपनी से मिलाया हाथ

इस्तीफे पर नादिर गोदरेज ने क्या कहा?

अपने इस्तीफे के साथ नादिर गोदरेज ने बोर्ड को लिखे लेटर में कहा कि "मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी लीडरशिप टीम भविष्य में और भी अधिक टिकाऊ और लॉन्ग वेल्यू पैदा करना जारी रखेगी. मैं हमेशा आपके समर्थन के लिए उपलब्ध रहूंगा."

बाजार की नजर

गोदरेज जैसे बड़े ग्रुप में लीडरशिप में बदलाव हमेशा निवेशकों और मार्केट एक्सपर्ट के लिए चर्चा का विषय होता है. एक्सपर्ट का मानना है कि पिरोजशा गोदरेज ग्रुप में नई एनर्जी और डिजिटल की स्पीड को तेज करेंगे. ऐसे में ग्रुप के शेयरों में बड़े बदलाव देखने को मिल सकता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nadir Godrej Retirement, Godrej Industries New Chairman, Pirojsha Godrej Appointment, Godrej Industries Group Leadership Change, Nadir Godrej Chairman Emeritus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com