विज्ञापन

Muhurat Trading 2026: थोड़ी देर में शुरू होगी मुहूर्त ट्रेडिंग, 70 मिनट के लिए खुलेगा शेयर बाजार, जानें ताजा अपडेट

Muhurat Trading 2026: हर साल की तरह इस बार भी दीवाली के मौके पर शेयर बाजार में कुछ देर बाद मुर्हूत ट्रेडिंग शुरू होगी. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर एक घंटे के एक विशेष सत्र में कारोबार होगा. तय कार्यक्रम के अनुसार, मुहूर्त ट्रेडिंग दोपहर 2:20 बजे से 3:30 बजे तक होगी. 

Muhurat Trading 2026: थोड़ी देर में शुरू होगी मुहूर्त ट्रेडिंग, 70 मिनट के लिए खुलेगा शेयर बाजार, जानें ताजा अपडेट
मुहूर्त ट्रेडिंग: आज सिर्फ 70 मिनट के लिए खुलेगा बाजार

Muhurat Trading 2026: हर साल की तरह इस बार भी दीवाली के मौके पर शेयर बाजार में कुछ देर बाद मुर्हूत ट्रेडिंग शुरू होगी. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर करीब एक घंटे के एक स्पेशल सेशन में कारोबार होगा. तय कार्यक्रम के अनुसार, मुहूर्त ट्रेडिंग दोपहर 2:20 बजे से 3:30 बजे तक होगी यानी निवेशकों को शेयरों की खरीद-बिक्री के लिए 70 मिनट का समय मिलेगा.

बता दें कि शेयर बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग को बेहद शुभ माना जाता है, यह केवल एक स्पेशल ट्रेडिंग सेशन नहीं, बल्कि हिंदू नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक भी है. इसी कारण बड़ी संख्या में निवेशक इस दौरान सांकेतिक तौर पर शेयर खरीदते हैं और नए निवेश की शुरुआत करते हैं. मान्यता है कि लक्ष्मी पूजन के दिन किया गया निवेश आने वाले साल में मालामाल बना सकता है. हालांकि, निवेशकों को ध्यान रखना चाहिए कि शुभ मुहूर्त में शेयर खरीदने का मतलब मुनाफे की गारंटी नहीं है.

दोपहर 2:20 बजे शुरू होगी ट्रेडिंग

BSE और NSE की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, इस साल मुहूर्त ट्रेडिंग 8 नवंबर यानी रविवार को आयोजित की जा रही है. बाजार में मुख्य कारोबार दोपहर 2:20 बजे से शुरू होकर 3:30 बजे तक चलेगा. इससे पहले दोपहर 2:05 बजे से 2:20 बजे तक प्री-ओपन सेशन होगा. इस दौरान निवेशक अपने ऑर्डर डाल सकेंगे. इसके बाद नियमित ट्रेडिंग शुरू होगी. 

पिछली मुहूर्त ट्रेडिंग पर कैसी थी बाजार की चाल

पिछले साल मुहूर्त ट्रेडिंग 21 अक्टूबर 2025 को आयोजित की गई थी. इस दिन निफ्टी 50 इंडेक्स 25.45 अंक या 0.10% की मामूली बढ़त के साथ 25,868.60 के स्तर पर बंद हुआ था. इसी तरह बीएसई सेंसेक्स भी 62.97 अंक या 0.07% की हल्की बढ़त के साथ 84,426.34 के स्तर पर बंद हुआ था.

शानदार है 10 साल के मुहूर्त ट्रेडिंग रिटर्न का इतिहास

पिछले 10 साल में मुहूर्त ट्रेडिंग के 10 में से 8 सेशन में शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ है. पिछले 10 साल में सिर्फ 2016 और 2017 ऐसे साल रहे, जब मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में बंद हुए. 2016 में निफ्टी 0.14 फीसदी और सेंसेक्स 0.04 फीसदी गिरकर बंद हुआ था. 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Muhurat Trading, Share Market, Stock Market
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com