विज्ञापन

Market Opening: हरे निशान में बाजार की शुरुआत, अमेरिका-ईरान के बीच टेंशन कम होता देख खरीदारी में जुटे निवेशक

Market Opening Today: बाजार की शुरूआत बढ़त के साथ हुई. निवेशकों ने लिवाली से ज्यादा खरीदारी पर जोर दे रहे हैं.

Market Opening: हरे निशान में बाजार की शुरुआत, अमेरिका-ईरान के बीच टेंशन कम होता देख खरीदारी में जुटे निवेशक

Market Opening Today: भारतीय मार्केट की शुरुआत हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन में बढ़त के साथ हुई है. अमेरिका-ईरान के बीच संभावित पीस डील के चलते निवेशक खुश नजर आ रहे हैं. खरीदारी का माहौल बाजार में दिखाई दे रहा है. सेंसेक्स की बात करें तो 161.66 अंक की बढ़त के साथ 76,029.45 पर खुला. वहीं निफ्टी की शुरुआत 57.15 की तेजी के साथ 23,964 अंक पर रही.

शुरुआती कारोबार में बाजार की तेजी को ऑटो आईटी सेक्टक लीड कर रहा है. निफ्टी ऑटो, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी सर्विसेज और निफ्टी पीएसई के साथ ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान में हैं.

आईटी इंडेक्स में आई शानदार तेजी

आईटी इंडेक्स में एक बार फिर कमाल की तेजी आई है. ये इंडेक्स बाजार खुलते ही 2.5% तक चढ़ गया. इसमें वीप्रो 3%, इंफोसिस 3.8%, कोफोर्ज 3%, परसिस्टेंट 3% की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं.

भारतीय मार्केट की तेजी के पीछे की वजह 

  • अमेरिकी मार्केट में महंगाई के बाद भी शानदार तेजी. इसका पॉजिटिव असर भारतीय शेयर बाजार पर रहा.
  • अमेरिका-ईरान के बीच संभावित पीस डील ने निवेशकों की चाल को बदला. 
  • कच्चा तेल लगातार 100 डॉलर/बैरल के नीचे बना हुआ है. इसका असर मार्केट पर तेजी के रूप में दिखाई दे रहा है.

इन सेक्टर्स में दिखी कमजोरी

बाजार की शुरुआत में FMCG, मेटल, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स जैसे इंडेक्स थोड़े कमजोर थे. हालांकि खरीदारी की चाल को देखते हुए कह सकते हैं कि दिन के साथ इन सेक्टर्स में मजबूती आ सकती है.

अमेरिकी बाजार में दिखी तेज बढ़त

अमेरिका में तीन साल के हाई लेवल पर महंगाई चल रही है. हालांकि इसके बाद भी बाजार में लगातार तेजी बरकरार है. डाओ जोंस लगातार दूसरे दिन अपने हाई लेवल पर रहा. वहीं टेक शेयरों में शानदार खरीदारी की बदौलत नैस्डैक 260 अंक की तेजी के साथ ऑल टाइम हाई लेवल पर क्लोज हुआ.

$100 के नीचे कच्चा तेल

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की उम्मीद का सबसे बड़ा और सीधा असर कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ा है. पिछले कई दिनों से क्रूड ऑयल की कीमतें $100 प्रति बैरल के नीचे कारोबार कर रही हैं. अभी की बात करें तो कच्चे तेल की कीमतें 93 डॉलर/बैरल के आसपास ही ट्रेड कर रही हैं. भारत जैसे तेल आयातक देश के लिए कच्चे तेल का $100 से नीचे आना एक बहुत बड़ी राहत मानी जा रही है.

ये भी पढ़ें- Petrol Diesel Price: देशभर में पेट्रोल-डीजल को लेकर क्या है अपडेट, जानिए 29 मई को आपके शहर के रेट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com