विज्ञापन

Market Closing: हरे निशान में बंद हुआ भारतीय बाजार, इन 5 शेयर्स ने दिखाया दम

Market Closing: आज बाजार ने दिखा दिया कि भले ही ग्लोबल सेंटीमेंट कमजोर हों, लेकिन घरेलू मोर्चे पर आरबीआई की स्थिरता और कंजम्पशन सेक्टर की मजबूती भारतीय बाजार को गिरने से बचा सकती है.

Market Closing: हरे निशान में बंद हुआ भारतीय बाजार, इन 5 शेयर्स ने दिखाया दम
Latest and Breaking News on NDTV

: 6 फरवरी, 2026 को भारतीय शेयर बाजार में उथल-पुथल देखने को मिला. सुबह की गिरावट के बाद बाजार ने जिस तरह से कमबैक किया, उसने निवेशकों को कुछ राहत जरूर दी होगी. RBI की मौद्रिक नीति और सिगरेट कंपनियों के शेयरों में आई सुनामी के बाद बाजार में जबरदस्त एक्शन देखने को मिला. सुबह वैश्विक बाजारों की कमजोरी की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में खुले थे, लेकिन क्लोजिंग तक खरीदारों ने कमान संभाल ली. 

सेंसेक्स 266 अंको की बढ़त के साथ 83,580 के लेवल पर और निफ्टी 51 अंक की मजबूती के साथ 25,693 क्लोजिंग लेवल पर बंद हुआ.

बाजार का रिस्पॉन्स

आरबीआई ने रेपो रेट को 5.25% पर ही रखने का फैसला किया. यह लगातार छठी बार है जब दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. बाजार ने इस न्यूट्रल रुख को पॉजिटिव सोच के साथ लिया, जिससे बैंकिंग शेयरों को निचले स्तरों से सहारा मिला.

सिगरेट शेयरों में लगी आग

आज के बाजार की सबसे बड़ी हाईलाइट सिगरेट बनाने वाली कंपनियां रहीं. टैक्स बढ़ोतरी के बाद कंपनियों के कीमतों में इजाफा करने की खबरों ने आईटीसी, गॉडफ्रे फिलिप्स और वीएसटी इंडस्ट्रीज के शेयरों में 13% तक का उछाल ला दिया.

टॉप गेनर्स

  • गॉडफ्रे फिलिप्स
  • MRF
  • कोटक बैंक 
  • HUL
  • वीएसटी इंडस्ट्रीज

टॉल लूजर्स

  • टीसीएस
  • एचसीएल टेक 
  • टेक महिंद्रा
  • पेटीएम

आज बाजार ने दिखा दिया कि भले ही ग्लोबल सेंटीमेंट कमजोर हों, लेकिन घरेलू मोर्चे पर आरबीआई की स्थिरता और कंजम्पशन सेक्टर की मजबूती भारतीय बाजार को गिरने से बचा सकती है. मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में आज मामूली मुनाफावसूली देखी गई, जो बाजार के लिए अच्छे संकेत हैं.

यह भी पढ़ें- सवा लाख करोड़ तक है K-Culture का कुल निर्यात, ऐसे दुनिया को दीवाना बना खजाना भर रहा दक्षिण कोरिया, जानें कमाई का सीक्रेट!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com